ऑटो न्यूज़

लॉन्च से पहले ही हिट हुई नई Maruti Suzuki Jimny SUV, मिल रही ताबड़तोड़ बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 2, 2023, 05:59 PM IST

Maruti Suzuki ने Auto Expo 2023 में नई Jimny ऑफ-रोड एसयूवी से पर्दा हटाया है और इसी के साथ शानदार जिप्सी की भारत में वापसी हुई है. कंपनी ने जानकारी दी है कि जिम्नी के लिए अब तक 15,000 बुकिंग्स मिल चुकी हैं.

Image

कंपनी ने नई जिम्नी के लिए 15,000 बुकिंग मिलने का ऐलान कर दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति जिम्नी को 15,000 मिली बुकिंग
  • ग्राहकों के बीच आते ही हिट हुई जिम्नी
  • ऑटो एक्सपो 2023 में हटाया गया पर्दा

Maruti Suzuki Jimny Bookings: मारुति सुजुकी ने हाल में बिल्कुल नई जिम्नी एसयूवी पेश की है जिसे ग्राहकों की जोरदार डिमांड मिलना शुरू हो गई है. ऑटो एक्सपो 2023 में इस ऑफ-रोडर का डेब्यू होते ही कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी और अब कंपनी ने नई जिम्नी के लिए 15,000 बुकिंग मिलने का ऐलान कर दिया है. मारुति सुजुकी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार की बुकिंग शुरू की थी जिसे अब बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. नैक्सा के बैनर तले लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया गया है. इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है.

विदेशो के लिए भारत में प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी की नई जिम्नी 5-डोर से इतर विदेशों में बिकने वाली जिम्नी को 3 दरवाजे दिए गए हैं और इसका उत्पादन भी भारत में ही किया जा रहा है. गौरतलब है कि देश में ग्राहकों को बड़े साइज की और एसयूवी लुक वाली कारों खूब पसंद आती हैं, ऐसे में कंपनी ने इसे लोगों की पसंद के हिसाब से तैयार किया है. 3-डोर मॉडल के मुकाबले भारत के मार्केट में आ रही जिम्नी साइज में बड़ी है और इसके केबिन में खूब सारी जगह बढ़े हुए व्हीलबेस के चलते मिलने वाली है.

लगभग समान दिखते हैं दोनों मॉडल

मारुति सुजुकी ने एक्सपोर्ट होने वाली है और भारतीय मार्केट के लिए पेश की गई नई जिम्नी को दिखने में लगभग एक जैसा बनाया है. इसका प्रोफाइल बॉक्सी यानी किसी डब्बे की तरह है. इसके अगले हिस्से में गोल हेडलैंप्स दिए गए हैं और अगले हिस्से में लगी ग्रिल से लेकर बड़े साइज के फैंडर्स इसे दिखने में और भी तगड़ा बनाते हैं. देश में जिप्सी की एक समय जोरदार मांग थी और इंडियन आर्मी में भी इसे इस्तेमाल किया जाता था. अब कंपनी ने इस एसयूवी को नए नाम से भारत में वापस पेश किया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article