नए साल में Maruti की कार खरीदने का सपना हुआ और महंगा, दूसरी बार बढ़ाए दाम

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी की तरफ से ग्राहकों को निराश करने वाली एक खबर इस वक्त सामने आ रही है। हाल ही में कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि फरवरी 2025 से कंपनी की कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी होने वाली है। आइये जानते हैं कि मारूति सुजुकी की किस कार की कीमत में कितनी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Maruti Suzuki Cars Price Hike: प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) एक फरवरी से अपने विभिन्न मॉडल के दाम 32,500 रुपये तक बढ़ाएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इससे कच्चे माल की लागत वृद्धि के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के कारण कंपनी एक फरवरी, 2025 से कार की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है।” कंपनी ने कहा, “हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम बनाने और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, फिर भी हम बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर हैं।”

Maruti Suzuki

Maruti की कारें होंगी अब और महंगी

इतने बढ़ जायेंगे कारों के दाम

End of Feed