ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी के खिलाफ कारण बताओ नो टिस जारी, कंपनी ने दिया ये बयान

Maruti Suzuki Show Cause Notice: मारुति ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, कंपनी को मुंबई के सीमा शुल्क (आयात) आयुक्त कार्यालय से कारण बताओ नोटिस मिला है। सीमा शुल्क प्राधिकरण से 3.8 करोड़ रुपये से अधिक के शुल्क में अंतर के भुगतान की मांग की है।

Image

3.8 करोड़ रुपये से अधिक के शुल्क में अंतर के भुगतान की मांग करते हुए कारण बताओ नोटिस मिला है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी को कारण बताओ नोटिस
  • 3.8 करोड़ से अधिक भुगतान का मामला
  • अब मारुति ने शेयर बाजार को दी सूचना

Maruti Suzuki Show Cause Notice: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) को सीमा शुल्क प्राधिकरण से 3.8 करोड़ रुपये से अधिक के शुल्क में अंतर के भुगतान की मांग करते हुए कारण बताओ नोटिस मिला है। मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, कंपनी को मुंबई के सीमा शुल्क (आयात) आयुक्त कार्यालय से कारण बताओ नोटिस मिला है। ये जानकारी मिलने के बाद मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है।

कारण बताओ नोटिस जारी

कारण बताओ नोटिर पर मारुति सुजुकी ने बयान जारी किया है। इसमें कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘इस कारण बताओ नोटिस में प्राधिकरण ने कंपनी से कुछ श्रेणी के सामान के आयात पर सीमा शुल्क छूट का दावा करने का कारण बताने और लागू ब्याज तथा जुर्माने के साथ 3,81,37,748 रुपये के शुल्क में अंतर का भुगतान करने को कहा है।’’ कंपनी ने कहा कि इस नोटिस के कारण वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article