ऑटो न्यूज़

महंगी होने के बाद भी Maruti Suzuki Invicto को मिल रही धांसू बुकिंग्स, जानें कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 11, 2023, 09:09 PM IST

Maruti Suzuki ने हाल में नई Invicto भारत में लॉन्च की है जो कंपनी की सबसे महंगी MPV है। नई इंविक्टो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये रखी गई है और इसके लिए अब तक 7,900 बुकिंग्स मिल गई हैं।

Image

कंपनी ने जानकारी दी है कि अब तक इस MPV के लिए 7,900 बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंविक्टो को मिल रही जोरदार बुकिंग
  • अब तक 7,900 ग्राहकों ने कर ली बुक
  • 24.79 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Maruti Suzuki Invicto Bookings: मारुति सुजुकी ने हाल में अपनी सबसे महंगी इंविक्टो एसयूवी भारत में लॉन्च की है। नई इंविक्टो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये रखी गई है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 28.42 लाख रुपये तक जाती है और फिलहाल ये कीमत इंट्रोडक्टरी है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि अब तक इस MPV के लिए 7,900 बुकिंग्स मिल चुकी हैं। जहां मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता है और अपनी छोटी और हैचबैक कारों के लिए मशहूर है, वहीं प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में एंट्री के साथ कंपनी की उम्मीद काफी अच्छे प्रदर्शन की है।

एसयूवी कर रहीं जोरदार प्रदर्शन

मारुति सुजुकी देश के एसयूवी सेगमेंट में जोरदार प्रदर्शन कर रही है जिसमें ग्रैंड विटारा, जिम्नी और फ्रॉन्क्स शामिल हैं। बता दें कि प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी इंविक्टो का मुकाबला इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस से होने वाला है जिनका मार्केट में दबदबा है। यहां और भी कई गाड़ियां पहले से इस मुकाबले में मौजूद हैं, लेकिन सालों से टोयोटा इनोवा के सामने कोई नहीं टिक पाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मारुति सुजुकी इंविक्टो इस सेगमेंट में बड़़े प्राइस टैग के साथ कैसा प्रदर्शन करती है।

केबिन में फीचर्स की भरमार

नई इंविक्टो के केबिन में कंपनी ने खूब सारे फीचर्स दिए हैं जिनमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ के साथ एंबिएंट लाइटिंग, बीच की कतार में रिक्लाइनर सीट्स, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ग्रीन लेमिनेटेड ग्लासेस, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। यहां आपको सुजुकी कनेक्ट मिलेगा जो इस एमपीवी को 50 से ज्यादा रिमोट फीचर्स देता है। ग्राहकों को इंविक्टो में ई-कॉल फंक्शन भी मिलेगा जो किसी भी मारुति सुजुकी कार के साथ पहली बार दिया गया है।

23 किमी से ज्यादा मिलेगा माइलेज

मारुति सुजुकी ने नई इंविक्टो के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आया है। ये इंजन 183 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, कंपनी ने इसके साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया है। एमपीवी को सामान्य तौर पर इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। इंविक्टो 3 ड्राइविंग मोड्स - नॉर्मल, स्पोर्ट और ईको में आई है और ये एक लीटर पेट्रोल में 23.24 किमी तक माइलेज देती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article