Maruti Suzuki Fronx: धड़ल्ले से जारी है बलेनो पर बनी इस SUV की बुकिंग, ग्राहक हुए दीवाने

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 22, 2023, 08:30 PM IST

Maruti Suzuki ने Auto Expo 2023 में बिल्कुल नई Fronx SUV से पर्दा हटाया है जो Baleno पर आधारित है. डेब्यू वाले दिन से ही कंपनी ने इस एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है जिसे 9 दिन में 2,500 बुकिंग मिल गई हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई फ्रॉन्क्स एसयूवी को दमदार बुकिंग
  • 9 दिन में 2,500 ग्राहकों ने कर ली बुक
  • ऑटो एक्सपो 2023 में किया गया डेब्यू

New Maruti Suzuki Fronx Booking: भारत में बलेनो आधारित एसयूवी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में इससे पर्दा हटा लिया है. उसी वक्त कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी और महज 9 दिन में इसे 2,500 बुकिंग्स मिल चुकी हैं. कंपनी ने फ्रॉन्क्स एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर को बेहतरीन स्टाइल और डिजाइन में तैयार किया है. मारुति सुजुकी नैक्सा के बैनर तले नई एसयूवी को लॉन्च किया जाने वाला है और कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है.

Maruti Suzuki Fronx SUV Bookings

कंनी ने फ्रन्क्स सयवी के एक्सीरियर और इंीरियर को हतरीन ्टइल और िजा में तैया िय है.

बलेनो हैचबैक पर आधारित

मारुति सुजुकी की नई फ्रॉन्क्स एसयूवी भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट हो चुकी है और अब इसका लॉन्च बहुत नजदीक आ चुका है. कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में नई कार की बिक्री शुरू करेगी. इसे देखते ही आपको मालूम हो जाता है कि ये एसयूवी बलेनो पर आधारित है. फ्रॉन्क्स के अगले और पिछले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं, वहीं क्रिस्टल ब्लॉक पैटर्न के एलईडी डीआरएल काफी आकर्षक लगते हैं. इसके अलावा नेक्सवेव ग्रिल, झुकती हुई छत और पूरी तरह एलईडी कनेक्टेड आरसीएल दिए गए हैं.

End of Feed