अब पेट्रोल की टेंशन हो जाएगी खत्म! मारुति सुजुकी जल्द पेश करेगी Fronx Hybrid; जानिए क्या होगा खास

Maruti Fronx Hybrid: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए एक खास तैयार कर रही है। कंपनी अपनी स्टाइलिश एसयूवी Fronx की जबरदस्त कामयाबी के बाद इसका बहुप्रतीक्षित हाइब्रिड (Hybrid) वर्जन लॉन्च करने जा रही है।

Maruti Fronx Hybrid: मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी पॉपुरल एसयूवी फ्रॉन्क्स का हाइब्रिड वर्जन भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। इस नए हाइब्रिड वर्जन में पावरट्रेन को अपडेट किया जाएगा, जो ग्राहकों के लिए खास अहमियत रखता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब कार बेहतर माइलेज देगी और आपको इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरह बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड मौजूदा मॉडल की सारी सुविधाओं को बरकरार रखेगी और इसमें नई पावरट्रेन जोड़ी जाएगी। यह कदम कंपनी की रणनीति के अनुरूप है, जिसमें बढ़ती ईंधन कीमतों को देखते हुए हाइब्रिड वर्जन को बढ़ावा देना शामिल है।

Maruti Suzuki Fronx

जल्द आ रहा एसयूवी फ्रॉन्क्स का हाइब्रिड वर्जन (Photo: nexa)

हाइब्रिड पावरट्रेन

फ्रॉन्क्स हाइब्रिड में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी सिस्टम मिल सकता है। यह सेटअप विशेषकर शहरी ड्राइविंग के लिए कार को ज्यादा एफिशिएंट बनाएगा, क्योंकि हाइब्रिड सिस्टम कम गति और तेजी से एक्सेलेरेशन के दौरान पेट्रोल इंजन की मदद करता है। हाइब्रिड तकनीक ब्रेकिंग के दौरान एनर्जी रिकवर करती है और जब अतिरिक्त पावर की जरूरत होती है तब पेट्रोल इंजन को सपोर्ट देती है। यह तकनीक दुनिया के कई हाइब्रिड वाहनों में पहले से इस्तेमाल हो रही है और अब धीरे-धीरे भारत में भी लोकप्रिय हो रही है। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह है कि माइलेज पारंपरिक पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में बेहतर होगी।

End of Feed