Maruti Suzuki Fronx: भारत में मारुती सुजुकी की कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी भी है। मारुती सुजुकी की सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV फ्रॉन्क्स भी ऐसी ही एक कार है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने मारुती फ्रॉन्क्स के वेलोसिटी एडिशन को महत्त्वपूर्ण अपग्रेड प्रदान किया है। यह अपग्रेड मिलने के बाद मारुती फ्रॉन्क्स का वेलोसिटी एडिशन अब 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है।
मारुती सुजुकी फ्रॉन्क्स का वेलोसिटी एडिशन हुआ अपग्रेड, अब और किफायती हुई कार
पहले से ज्यादा किफायती
आपको बता दें कि मारुती फ्रॉन्क्स के स्टैण्डर्ड वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 7.52 लाख रुपये है। दूसरी तरफ मारुती फ्रॉन्क्स के वेलोसिटी एडिशन को अपग्रेड मिलने के बाद कार के सिग्मा वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब लगभग 7.29 लाख रुपये है। इस तरह कार पहले के मुकाबले अब और ज्यादा किफायती हो गई है और अब आपको फ्रॉन्क्स खरीदने के लिए 23,000 रुपये कम खर्च करने होंगे।
वेलोसिटी एडिशन में क्या है अलग
फ्रॉन्क्स के वेलोसिटी एडिशन में आगे वाले बम्पर पर आपको काले और लाल रंग की डिजाइनिंग देखने को मिलती है। इसके साथ ही कार की ग्रिल में भी अंदर की तरफ लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही पहियों पर भी हलकी फुलकी डिजाइनिंग देखने को मिलती है। मारुती फ्रॉन्क्स में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ, 1.2 लीटर के बाय-फ्यूल CNG इंजन और 1 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है।
