5 डुअल टोन और 6 मोनोटोन रंगों में आएगी नई e Vitara, पहली Maruti Electric SUV

Maruti Suzuki e Vitara: लुक और स्टाइल में धाकड़ ई विटारा कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जानकारी मिली है कि नई एसयूवी 11 रंगों में पेश की जाएगी जिसमें से 5 रंग डुअल टोन और 6 रंग मोनोटोन होंगे। देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट दमदार मुकाबला देख रहा है, इनमें टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी के साथ आगामी क्रेटा ईवी और महिंद्रा बीई 05 शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 11 रंगों में लॉन्च होगी नई e Vitara
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में होगी पेश
  • 5 डुअल टोन कलर्स में उपलब्ध होगी

Maruti Suzuki e Vitara: मारुति सुजुकी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार नई ई विटारा दिखाने वाली है। लुक और स्टाइल में धाकड़ ई विटारा कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जानकारी मिली है कि नई एसयूवी 11 रंगों में पेश की जाएगी जिसमें से 5 रंग डुअल टोन और 6 रंग मोनोटोन होंगे। देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट दमदार मुकाबला देख रहा है, इनमें टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी के साथ आगामी क्रेटा ईवी और महिंद्रा बीई 05 शामिल हैं। ये जानकारी मिली है कि अगले 2 महीने में ये कार देश में लॉन्च हो जाएगी, संभव है कि इसी मोबिलिटी शो में कंपनी नई ई विटारा लॉन्च कर देगी।

Maruti Suzuki Grand Vitara Dominion Edition

नई एसयूवी 11 रंगों में पेश की जाएगी जिसमें से 5 रंग डुअल टोन और 6 रंग मोनोटोन होंगे

दिखने में जोरदार है ई विटारा

मारुति सुजुकी संभवतः ऑटो एक्सपो में ही इस कार की कीमत बताएगी। इसे बहुत अच्छे लुक में तैयार किया गया है। इसके अगले और पिछले हिस्से में ट्राई स्लैश एलईडी डीआरएल लगाए गए हैं। एडब्ल्यूडी वर्जन में आपको 19 इंच के व्हील्स दिए गए हैं, वहीं पिछले डोर हैंडर पुरानी स्विफ्ट जैसे दिख रहे हैं। कंपनी ने इसके केबिन में खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, सिंगल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

End of Feed