ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Alto K10 खरीदना हुआ और सस्ता, कंपनी ने इतना घटा दी कारों की कीमत

Maruti Suzuki Price Cut: मारुति सुजुकी ने ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो के चुनिंदा संस्करणों की कीमत में कटौती की है। मोटर वाहन विनिर्माता ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एस-प्रेसो एलएक्सआई पेट्रोल की कीमत 2,000 रुपये और ऑल्टो के10 वीएक्सआई पेट्रोल की कीमत 6,500 रुपये घटाई गई है।

Image

कीमत में इस कटौती के बाद कंपनी की ये सबसे सस्ती कार और भी कम दाम पर ग्राहकों को मिलेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ने घटाई कारों की कीमत
  • ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो हुईं सस्ती
  • चुनिंदा वेरिएंट्स में दाम में की कटौती

Maruti Suzuki Price Cut: मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो के चुनिंदा संस्करणों की कीमत में तत्काल प्रभाव से कटौती की है। मोटर वाहन विनिर्माता ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एस-प्रेसो एलएक्सआई पेट्रोल की कीमत 2,000 रुपये और ऑल्टो के10 वीएक्सआई पेट्रोल की कीमत 6,500 रुपये घटाई गई है। कीमत में इस कटौती के बाद कंपनी की ये सबसे सस्ती कार और भी कम दाम पर ग्राहकों को मिलेगी।

एस-प्रेसो भी हुई सस्ती

ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है, जबकि एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। कंपनी की छोटी कारों (जिसमें ऑल्टो तथा एस-प्रेसो शामिल है) की बिक्री अगस्त में घटकर 10,648 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 12,209 इकाई थी।

बिक्री में आई गिरावट

मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स की थोक बिक्री अगस्त में कम हुई है। इन कंपनियों ने मांग में गिरावट के कारण वाहनों की आपूर्ति में कटौती की है और डीलर स्तर पर भंडार घटा है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की कुल घरेलू यात्री वाहन खंड की थोक बिक्री अगस्त में आठ प्रतिशत गिरकर 1,43,075 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,56,114 इकाई थी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article