ऑटो न्यूज़

Maruti Celerio vs Tata Tiago: बजट एक जैसा, लेकिन माइलेज और पावर में कौन है सबसे आगे?

Maruti Celerio vs Tata Tiago: अगर कम बजट में एक नई हैचबैक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Maruti Celerio और नई Tata Tiago पसंद आ सकती है। हालांकि, दोनों ही कारों की खूबियां अलग-अलग हैं।

Image

Maruti Celerio vs Tata Tiago (AI Generated)

Maruti Celerio vs Tata Tiago: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए नई टाटा टियागो पेश की है। Tata Tiago Facelift को बजट फीचर्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक परफेक्ट कार माना जा रहा है। हालांकि, ठीक इसी बजट में ग्राहकों को Maruti Suzuki Celerio का भी विकल्प मिलता है। ऐसे में कौन-सी कार आपके लिए परफेक्ट होगी आइए दोनों में अंतर समझने के साथ तय करते हैं-

Maruti Celerio vs Tata Tiago

इंजन और परफॉर्मेंस

Maruti Suzuki Celerio में 998cc का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क पैदा करता है। दूसरी ओर New Tata Tiago में 1199cc का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

टियागो का इंजन अधिक शक्तिशाली है। ऐसे में हाईवे ड्राइविंग और तेज रफ्तार पर ओवरटेकिंग के दौरान टियागो बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। वहीं शहर के ट्रैफिक में सेलेरियो का हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन ड्राइविंग को आसान बनाता है।

माइलेज

अगर आपकी प्राथमिकता कम ईंधन खर्च है, तो Maruti Celerio को चुन सकते हैंं। कंपनी के अनुसार सेलेरियो लगभग 26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। दूसरी ओर New Tata Tiago का माइलेज लगभग 20 किमी प्रति लीटर के आसपास बताया गया है। यानी रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए सेलेरियो ज्यादा किफायती साबित हो सकती है।

साइज और स्पेस

New Tata Tiago की लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस सेलेरियो की तुलना में थोड़ा बड़ा है। इसका फायदा केबिन स्पेस और सड़क पर बेहतर स्टेबिलिटी के रूप में मिलता है। हालांकि बूट स्पेस के मामले में Maruti Celerio ज्यादा बेहतर है। इसमें लगभग 313 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि Tiago में करीब 242 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए यह अंतर महत्वपूर्ण हो सकता है।

फीचर्स और कम्फर्ट

फीचर्स के मामले में Tata Tiago ज्यादा प्रीमियम महसूस होती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर इंटीरियर डिजाइन और कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। वहीं Celerio का फोकस सरलता और उपयोगिता पर है। कार में जरूरी फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन प्रीमियम फील के मामले में टियागो थोड़ा आगे निकल जाती है।

कीमत

दोनों कारें बजट सेगमेंट में आती हैं। Maruti Suzuki Celerio की शुरुआती कीमत 4,69,900 रुपये पड़ती है। वहीं, New Tata Tiago की शुरुआती कीमत 4,69,990 रुपये पड़ती है।

फीचरMaruti Suzuki CelerioNew Tata Tiago
इंजन998cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल1199cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल
पावर66 bhp85 bhp
टॉर्क89 Nm113 Nm
ट्रांसमिशनमैनुअल / AMTमैनुअल / AMT
माइलेजलगभग 26 kmplलगभग 20 kmpl
लंबाई3695 mm3765 mm
चौड़ाई1655 mm1677 mm
ऊंचाई1555 mm1535 mm
व्हीलबेस2435 mm2400 mm
बूट स्पेस313 लीटर242 लीटर
फ्यूल टैंक क्षमता32 लीटर35 लीटर

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस और शहर में आसान ड्राइविंग है तो Maruti Suzuki Celerio आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप ज्यादा पावर, बेहतर फीचर्स, प्रीमियम केबिन और मजबूत रोड प्रेजेंस चाहते हैं तो New Tata Tiago अधिक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article