अप्रैल से 4 प्रतिशत तक महंगी होंगी Maruti की कारें, Tata Motors भी बढ़ाएगी दाम

Car Prices: मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स ने अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। मारुति की कारें 4 प्रतिशत तो टाटा मोटर्स के वाहन 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी।

Car Prices: मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स ने सोमवार को अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना की घोषणा की। ये कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए इस साल दूसरी बार यह कदम उठा रही हैं। मारुति सुजुकी ने कहा कि वह अगले महीने से अपने सभी मॉडल की कीमतों में 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। वहीं, टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अगले महीने से अपने वाणिज्यिक वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी।

Maruti price hike, Tata Motors, Tata car prices

मारुति की कारें होंगी महंगी

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर कंपनी ने अप्रैल से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा कि कीमत में चार प्रतिशत तक की वृद्धि होने का अनुमान है और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।

End of Feed