ऑटो न्यूज़

युवाओं में बढ़ रही फेरारी की दीवानगी, 40% ग्राहक 40 साल से कम उम्र के, CEO ने बताई वजह

Ferrari Car new clients are now under 40: फेरारी खरीदने के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कुछ लोग इस इंतजार को चुनौती मानते हैं। लेकिन अब कम उम्र के लोग फेरारी खरीद रहे हैं। फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना ने कहा कि 40% नए ग्राहक 40 साल से कम उम्र के हैं।

Image

ferrari ceo benedetto vigna

Ferrari Car new clients are now under 40: लक्जरी कार निर्माता फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना ने हाल ही में खुलासा किया कि कंपनी के 40% नए ग्राहक 40 साल से कम उम्र के हैं। यह आंकड़ा 18 महीने पहले 30% था, जो अब तेजी से बढ़ा है। बता दें कि फेरारी की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि इस कार को खरीदने के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता

फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना ने CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा, "40% नए ग्राहक 40 साल से कम उम्र के हैं। यह हमारी टीम की मेहनत का नतीजा है।" फेरारी की गाड़ियां अपनी एक्सक्लूसिविटी के लिए जानी जाती हैं, और कंपनी अपनी लिमिटेड प्रोडक्शन रणनीति बनाए रखती है।

लंबा वेटिंग पीरियड, फिर भी भारी मांग

फेरारी खरीदने के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कुछ लोग इस इंतजार को चुनौती मानते हैं। विग्ना ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि 78 साल के एक ग्राहक ने कार जल्दी देने की मांग की, जिस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह आपके लिए एक मोटिवेशन है।" एक अन्य 37 वर्षीय ग्राहक ने 40 साल के होने से पहले फेरारी खरीदने की इच्छा जताई। विग्ना ने उसे आश्वासन दिया, "चिंता मत करो, तुम्हें यह कार 39 साल की उम्र में ही मिल जाएगी।"

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार

फेरारी अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार 9 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। यह इटली में बनेगी और इस साल लॉन्च होने वाले छह नए मॉडलों में से एक होगी। जब इलेक्ट्रिक फेरारी की मांग पर सवाल किया गया तो विग्ना ने कहा, "हम तीन तरह की कारें बना रहे हैं— पारंपरिक पेट्रोल इंजन वाली, हाइब्रिड और अब इलेक्ट्रिक। कुछ ग्राहक कभी भी इलेक्ट्रिक कार नहीं खरीदेंगे, लेकिन कई लोग केवल इलेक्ट्रिक फेरारी ही लेना चाहते हैं।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article