Mahindra XUV700 ADAS Misuse: महिंद्रा ऑटोमोटिव ने पिछले साल जोरदार फीचर्स वाली नई XUV700 एसयूवी लॉन्च की है जिसकी डिलीवरी अब ज्यादातर ग्राहकों को मिलना शुरू हो चुकी है. इस एसयूवी में सबसे बड़ा और हाइटेक फीचर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है जिसे एडास भी कहा जाता है. अब जैसे-जैसे ग्राहकों ने इस फीचर का इस्तेमाल करना शुरू किया है, वैसे-वैसे इसके गलत इस्तेमाल के मामले भी सामने आने लगे हैं. हाल में एक नहीं, बल्कि दो यूट्यूब वीडियो सामने आए हैं जिनमें ADAS का ड्राइवर द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.
एसयूवी में सबसे बड़ा और हाइटेक फीचर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है जिसे ADAS भी कहा जाता है.
क्या दिखा इन दो वीडियो में?
एक वीडियो में ड्राइवर और बगल में बैठा शख्स चलती गाड़ी में ताश खेलते नजर आ रहे हैं तो कोई अपनी पत्नि संग रोमांस करता नजर आ रहा है. असल में इन लोगों में महिंद्रा एक्सयूवी के साथ मिलने वाले ADAS फीचर के भरोसे कार को छोड़ दिया और सड़क से ध्यान हटाकर चलती गाड़ी में दूसरा काम करने लगे. महिंद्र्रा ने इस एसयूवी के साथ लेवल-1 और लेवल-2 ADAS दिए हैं जिससे ड्राइवर को सेमी ऑटोनोमस ड्राइविंग का फायदा मिलता है. इससे ना सिर्फ ड्राइविंग आसान होती है, बल्कि ये बहुत कारगर भी है. लेकिन इस दुरुपयोग जानलेवा साबित हो सकता है.
भारी डिमांड में है नई XUV700
महिंद्रा XUV700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है. अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि महिंद्रा इस एसयूवी का सबसे सस्ता वेरिएंट एमएक्स -ई- लॉन्च करने वाली है जो इस रेंज का बेस वेरिएंट होगा. इस वेरिएंट की जगह एमएक्स और एएक्स3 के बीच की होगी और ये पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के बीच की जगह घेरेगा. कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.
फीचर्स में खामोशी से किए बदलाव
कंपनी 1 अप्रैल 2023 से लागू होने वाले नए ईंधन नियमां बीएस6 फेज 2 और आरडीई के अनुकूल बनाने के लिए जल्द ही अपने सभी कारों को अपग्रड करने वाली है. कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने खामोशी से ग्राहकों के बीच पॉपुलर XUV700 के फीचर्स में कई सारे बदलाव किए हैं. वाहन निर्माता ने इस एसयूवी का ब्रोशर अपडेट किया है जहां पूरे लाइनअप के चुनिंदा वेरिएंट्स में कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं, वहीं कुछ फीचर्स इससे हटा लिए गए हैं.
महंगे वेरिएंट्स का क्या है हाल
एसयूवी के एएक्स5 और एएक्स7 वेरिएंट्स के साथ अब एलईडी सिक्वेंशियल इंडिकेटर्स नहीं मिलेंगे, वहीं एएक्स7एल एमटी वेरिएंट से अब अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ स्टॉप एंड गो फंक्शंस हटा लिए गए हैं. XUV700 को मिले नए फीचर्स की बात करें तो एएक्स7 और एएक्स7एल के साथ अब क्रमशः क्रूज कंट्रोल और एलईडी सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिले हैं. इसके अलावा एएक्स7एल एटी वेरिएंट के साथ अब अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्टॉप एंड गो फंक्शन मिला है.
