ऑटो न्यूज़

XUV400 Auction: आनंद महिंद्रा से मिलने का मौका... कंपनी की इस कार के लिए लगानी होगी बोली

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 28, 2023, 03:45 PM IST

Mahindra Group के चेयरमैन Anand Mahindra ने Twitter पर ये जानकारी दी है कि बोली कितनी जा चुकी है. महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक की पहली यूनिट समाज सेवा के उद्देश्य से नीलाम की जा रही है और इसके लिए बोली शुरू की जा चुकी है.

Image

शुरू होने के महज 21 मिनट में ही 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लग चुकी है

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा XUV400 की बोली शुरू
  • 21 मिनट में 1 करोड़ के पार पहुंची
  • आनंद महिंद्रा सौंपेंगे कार की चाबी

Mahindra XUV400 Electric Auction: महिंद्रा ग्रुप ने अपनी सबसे पहली XUV400 इलेक्ट्रिक कार की नीलामी समाज सेवा के लिए करने का फैसला लिया है. महिंद्रा के चीफ डिजाइनर और फैशन डिजाइनर रिजिम दादू ने मिलकर अपने ही किस्म की इकलौती कार को तैयार किया है. बता दें कि बोली शुरू होने के महज 21 मिनट में ही 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लग चुकी है और 31 जनवरी तक लोग इस कार के लिए बोली लगा सकते हैं. ये भी बता दें कि जो भी सबसे बड़ी बोली लगाकर महिंद्रा XUV400 की पहली यूनिट अपने नाम करेगा, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा खुद उन्हें इस कार की चाबी सौंपेंगे.

Mahindra XUV400 Launched In India

Mahindra XUV400 Launched In India

21,000 रुपये में करें बुकिंग

महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू कर दी गई है और इस इलेक्ट्रिक कार में दिलचस्पी रखने वाले 21,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग कर सकते है. एक्सयूवी300 पर आधारित इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट्स - ईसी और ईएल में लॉन्च किया गया है और इनकी एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच है. कंपनी का कहना है कि पहली 5,000 बुकिंग्स के लिए ये खास कीमत उपलब्ध कराई गई है.

Mahindra XUV400

Mahindra XUV400

26 जनवरी से शुरू हुई बुकिंग

देशभर में महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई चरणों में पेश करने वाली है और इसकी बुकिंग 26 जनवरी 2023 से शुरू कर दी गई है. पहले चरण में ये ईवी 34 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं मार्च 2023 से ग्राहकों को XUV400 ईएल की डिलीवरी मिलनी शुरू होगी. महिंद्रा XUV400 ईसी के ग्राहकों को इस कार का इंतजार दिवाली तक करना होगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी और मोटर के साथ 3 साल या असंख्य किलोमीटर की वारंटी दी गई है, विकल्प में 8 साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी भी ग्राहकों को मिलेगी.

456 किमी तक मिलेगी रेंज

महिंद्रा XUV400 ईसी कम दमदार वेरिएंट है जिसके साथ 34.5 किलोवाट-आर बैटरी लगाई गई है. ये बैटरी पैक 159 पीएस ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, सिंगज चार्ज में ये बैटरी पैक 375 किमी तक रेंज देता है. इसे 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट चार्जर के विकल्प दिए गए हैं. XUV400 ईएल की बात करें तो इसे 39.4 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक मिला है जो सिंगल चार्ज में इसे 456 किमी तक रेंज देता है, ताकत दोनों वेरिएंट की समान है.

रफ्तार और मुकाबला दोनों धाकड़

सिर्फ 8.3 सेकंड में ये कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा है. इस कार को फन, फास्ट और फियरलेस जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. भारत में नई महिंद्रा XUV400 का सीधा मुकाबला टाटा नैक्सॉन ईवी से होगा, इसके अलावा एमजी जैडएस ईवी और ह्यून्दे कोना भी इसका मुकाबला करेंगे. कंपनी ने ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 5 रंगों - आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू में लॉन्च कर है. यहां डुअल टोन में सेटिन कॉपर विकल्प भी मौजूद है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article