ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV400 बनी सेफ्टी में 5-स्टार SUV, बच्चों और वयस्कों के लिए पूरे सितारे

Mahindra XUV400 Safety Rating: वयस्कों की सेफ्टी के लिए इस ईवी को 32 में से 30.38 पॉइंट मिले हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए एसयूवी को 49 में से 43 अंक दिए गए हैं। बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 14.38 और साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 16 अंक मिले हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है।

Image

BNCAP क्रैश टेस्ट में XUV400 को बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा एक्सयूवी400 बनी 5-स्टार SUV
  • बीएनसीएपी ने किया इसका क्रैश टेस्ट
  • बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए 5-स्टार

Mahindra XUV400 Safety Rating: महिंद्रा की इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी अब सेफ्टी में 5-स्टरी बन गई है। हाल में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्रम ने इसका क्रैश टेस्ट करके देखा है, इसमें महिंद्रा एक्सयूवी400 ने सभी 5 सितारे हासिल कर लिए हैं। बीएनसीएपी क्रैश टेस्ट में एक्सयूवी400 को बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। वयस्कों की सेफ्टी के लिए इस ईवी को 32 में से 30.38 पॉइंट मिले हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए एसयूवी को 49 में से 43 अंक दिए गए हैं। बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 14.38 और साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 16 अंक मिले हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है।

456 किमी तक मिलेगी रेंज

महिंद्रा एक्सयूवी400 ईसी कम दमदार वेरिएंट है जिसके साथ 34.5 किलोवाट-आर बैटरी लगाई गई है। ये बैटरी पैक 159 पीएस ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, सिंगज चार्ज में ये बैटरी पैक 375 किमी तक रेंज देता है। इसे 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट चार्जर के विकल्प दिए गए हैं। एक्सयूवी400 ईएल की बात करें तो इसे 39.4 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक मिला है जो सिंगल चार्ज में इसे 456 किमी तक रेंज देता है, ताकत दोनों वेरिएंट की समान है।

रफ्तार और मुकाबला दोनों धाकड़

सिर्फ 8.3 सेकंड में ये कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा है। इस कार को फन, फास्ट और फियरलेस जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। भारत में नई महिंद्रा एक्सयूवी400 का सीधा मुकाबला टाटा नैक्सॉन ईवी से शुरू हो चुका है, इसके अलावा एमजी जैडएस ईवी और ह्यून्दे कोना भी इसका मुकाबला करेंगे। कंपनी ने ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 5 रंगों - आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू में लॉन्च की है। यहां डुअल टोन में सेटिन कॉपर विकल्प भी मौजूद है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article