ऑटो न्यूज़

महिंद्रा XUV 3XO के लिए कितना करना पड़ेगा इंतजार, यहां जानिए वोटिंग पीरियड

महिंद्रा ने हाल ही में भारत में अपनी नई कार XUV 3XO को लॉन्च किया था और लोगों के बीच यह काफी तेजी से पॉपुलैरिटी भी बटोरी रही है। आज हम आपको भारत में तेजी से पॉपुलैरिटी बटोर रही इस कार के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि अभी महिंद्रा XUV 3XO को बुक करने पर आपको डिलीवरी के लिए कितना इंतजार करना होगा।

Image

महिंद्रा XUV 3XO के लिए कितना करना पड़ेगा इंतजार

Photo : Times Now Digital

महिंद्रा जानी-मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी है और देश में इस कंपनी की SUVs को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में महिंद्रा ने भारत में अपनी नई SUV, XUV 3XO को लॉन्च किया था। भारत में इस कार को काफी पॉपुलैरिटी मिली और लोग इस कार को काफी पसंद भी कर रहे हैं। महिंद्रा XUV 3XO बहुत से सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आती है और इस कार की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है। आज हम आपको तेजी से पॉपुलर हो रही इस कार के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि अगर आप महिंद्रा XUV 3XO बुक करते हैं तो कार मिलने में आपको कितना समय लगेगा?

जबरदस्त बुकिंग और डिलीवरी

यह कार इतने जबरदस्त फीचर्स के साथ आती है कि लॉन्च होने के पहले 1 घंटे के अंदर ही कार की 50,000 यूनिट्स बुक हो चुकी थीं। इतना ही नहीं, कार की डिलीवरी की शुरुआत होने के पहले ही दिन कंपनी ने 1500 कस्टमर्स को उनकी कार भी डिलीवर की थी। इसके बाद से ही कार की मांग में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिली है और कार के वेटिंग पीरियड में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

किस शहर में कितनी वेटिंग

आइये आपको बताते हैं कि महिंद्रा XUV 3XO के लिए भारत के किस शहर में आपको कितना इंतजार करना पड़ेगा। नीचे दी गई टेबल में आप अपने शहर में कार का वेटिंग पीरियड चेक कर सकते हैं।

शहरवेटिंग पीरियड
नई दिल्ली 2.5 महीने
बैंगलोर2-5 महीने
मुंबई4-5 महीने
हैदराबाद3-4 महीने
पुणे2.5 महीने
चेन्नई2.5 महीने
जयपुर3-5महीने
अहमदाबाद3- महीने
इंदौर3-4 महीने
चंडीगढ़4.5 महीने
नोएडा3-4 महीने
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article