Mahindra XUV 3XO Vs Tata Nexon: कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने भारत में अपनी नई SUV, XUV 3XO को लॉन्च किया था। यह SUV भारत के लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई कि बुकिंग की शुरुआत होने के मात्र 1 घंटे के भीतर ही इस कार की 50,000 यूनिट्स बुक की जा चुकी थी। भारत में इस कार को 7.49 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और इस कीमत पर यह कार मारुती सुजुकी ब्रेजा, टाटा पंच, किआ सोनेट के साथ-साथ भारत की फेवरेट कारों में से एक टाटा नैक्सॉन से भी मुकाबला करती है। आज हम आपको इन दोनों कारों में मौजूद जबरदस्त फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप अपने लिए बेहतर विकल्प को चुन सकें।
नैक्सॉन Vs XUV 3XO: माइलेज, कीमत और इंजन
भारत में XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है जबकि टाटा नैक्सॉन की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है। XUV 3XO में 1197cc का एम-स्टैलियन इंजन देखने को मिलता है जो 110 हॉर्सपावर की ताकत और 200nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। दूसरी तरफ टाटा नैक्सॉन में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन देखने को मिलता है जो 118 हॉर्सपावर की ताकत और 170nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। XUV 3XO 18.89 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है जबकि टाटा नैक्सॉन 17.44 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।
नैक्सॉन Vs XUV 3XO: अन्य फीचर्स
नैक्सॉन को सेफ्टी के मामले में 5 स्टार NCAP रेटिंग मिली हुई है जबकि XUV 3XO को अभी टेस्ट नहीं किया गया है। दोनों ही कारों में ABS, 6 एयरबैग, चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। जहां XUV 3XO में एनेलॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है वहीं नैक्सॉन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाता है। दोनों ही कारों में पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग देखने को मिलते हैं।
