महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV मचाएगी धमाल, 26 नवंबर को भारत में की जाएगी लॉन्च

Mahindra XEV 9e: 26 नवंबर 2024 को महिंद्रा बिल्कुल नई एक्सईवी 9ई शोकेस करने वाली है जिसकी कीमत की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक्सईवी के केबिन की झलक दिखाई है जो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। इसके डैशबोर्ड को तीन स्क्रीन मिले हैं जो इसे लगभग पूरी तरह घेरे हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई
  • 26 नवंबर को देश में की जाएगी लॉन्च
  • ताजा फोटो में दिखी केबिन की झलक

Mahindra XEV 9e: महिंद्रा की लगभग सभी एसयूवी हिट हैं और भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। अब कंपनी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारियां पूरी कर चुकी है। आने वाले कुछ ही समय में महिंद्रा कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। 26 नवंबर 2024 को महिंद्रा बिल्कुल नई एक्सईवी 9ई शोकेस करने वाली है जिसकी कीमत की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक्सईवी के केबिन की झलक दिखाई है जो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। इसके डैशबोर्ड को तीन स्क्रीन मिले हैं जो इसे लगभग पूरी तरह घेरे हुए हैं।

Mahindra New XEV 9e

26 नवंबर 2024 को महिंद्रा नई एक्सईवी 9ई शोकेस करने वाली है जिसकी कीमत की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी

हाइटेक फीचर्स से लोडेड

महिंद्रा एक्सईवी 9ई के केबिन को बीई6 की तरह ही बनाया गया है जो ट्रिपल डिजिटल स्क्रीन से लोडेड है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा ने इसका कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेस किया था। कंपनी ने इसे हाइटेक केबिन दिया है जिसमें नई महिंद्रा इलुमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और नया इंफिनिटी लोगो मिले हैं। इसके अलावा कार को कांच की छत दी गई है जो बड़े साइज की है और कार के पिछले हिस्से तक पहुंचती है। महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी देने वाली है।

End of Feed