Mahindra 7 Seater Car: भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने पिछले कुछ समय के दौरान भारतीय मार्केट में एक से एक शानदार कारें लॉन्च कर अपनी साख बनाई है। महिंद्रा की XUV 3XO हो या फिर महिंद्रा XUV 700 और महिंद्रा थार, भारत में कंपनी की सभी कारों को काफी पसंद किया जाता है। अब जल्द ही कंपनी अपनी ऑफ-रोड सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कार महिंद्रा थार का 5 डोर वर्जन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच कंपनी ने अपनी 7 सीटर MPV मराजो को भारत में बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के लाइनअप में यह इकलौती MPV कार थी और इसके बंद होने के बाद अब कंपनी के लाइनअप में सिर्फ SUVs ही बची हैं।
महिंद्रा की ये 7 सीटर अब भारत में नहीं आएगी नजर, यहां जानिये वजह
क्यों बंद करनी पड़ी बिक्री?
महिंद्रा मराजो पिछले 6 साल से भारतीय मार्केट में मौजूद थी और इस पूरे समय के दौरान मराजो की केवल 44,793 यूनिट्स ही बिकी थीं। बिक्री के मामले में अच्छा न कर पाने की वजह से कंपनी ने मराजो को भारत में बंद करने का फैसला किया है। यह कार 7 सीटर के साथ-साथ 8 सीटर ऑप्शन में भी मौजूद थी। भारतीय मार्केट में यह कार मारुती सुजुकी अर्टिगा, XL6 और किआ कारेन्स के मुकाबले के रूप में मौजूद थी।
क्या थे खास फीचर्स?
महिंद्रा मराजो में 1.5 लीटर का डीजल डीजल इंजन मिलता था जो 123 हॉर्सपावर की ताकत और 300nm का टॉर्क जनरेट कर सकती था। इस इंजन को एक 6 स्पीड मैन्युअल गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था। मराजो इसलिए भी खास थी क्योंकि इसे एक लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। यह कार 17.3 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज ऑफर करती थी।
