ऑटो न्यूज़

महिंद्रा की ये 7 सीटर अब भारत में नहीं आएगी नजर, यहां जानिये वजह

भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने पिछले कुछ समय के दौरान एक से बढ़कर एक शानदार कारें लॉन्च की हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो N से लेकर महिंद्रा XUV 3XO तक, कंपनी की सभी कारों को भारत में काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन हाल ही में महिंद्रा ने अपनी एक 7 सीटर कार को भारत में बंद करने का फैसला किया है। आइये जानते हैं कंपनी को ऐसा क्यों करना पड़ा है और आखिर ये कौन सी कार है?

Image

महिंद्रा की ये 7 सीटर अब भारत में नहीं आएगी नजर, यहां जानिये वजह

Photo : Times Now Digital

Mahindra 7 Seater Car: भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने पिछले कुछ समय के दौरान भारतीय मार्केट में एक से एक शानदार कारें लॉन्च कर अपनी साख बनाई है। महिंद्रा की XUV 3XO हो या फिर महिंद्रा XUV 700 और महिंद्रा थार, भारत में कंपनी की सभी कारों को काफी पसंद किया जाता है। अब जल्द ही कंपनी अपनी ऑफ-रोड सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कार महिंद्रा थार का 5 डोर वर्जन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच कंपनी ने अपनी 7 सीटर MPV मराजो को भारत में बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के लाइनअप में यह इकलौती MPV कार थी और इसके बंद होने के बाद अब कंपनी के लाइनअप में सिर्फ SUVs ही बची हैं।

क्यों बंद करनी पड़ी बिक्री?

महिंद्रा मराजो पिछले 6 साल से भारतीय मार्केट में मौजूद थी और इस पूरे समय के दौरान मराजो की केवल 44,793 यूनिट्स ही बिकी थीं। बिक्री के मामले में अच्छा न कर पाने की वजह से कंपनी ने मराजो को भारत में बंद करने का फैसला किया है। यह कार 7 सीटर के साथ-साथ 8 सीटर ऑप्शन में भी मौजूद थी। भारतीय मार्केट में यह कार मारुती सुजुकी अर्टिगा, XL6 और किआ कारेन्स के मुकाबले के रूप में मौजूद थी।

क्या थे खास फीचर्स?

महिंद्रा मराजो में 1.5 लीटर का डीजल डीजल इंजन मिलता था जो 123 हॉर्सपावर की ताकत और 300nm का टॉर्क जनरेट कर सकती था। इस इंजन को एक 6 स्पीड मैन्युअल गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था। मराजो इसलिए भी खास थी क्योंकि इसे एक लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। यह कार 17.3 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज ऑफर करती थी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article