महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक को मिलेगी 4 और 5 सीटर व्यवस्था, केबिन देख खुश हो जाएंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 20, 2023, 01:12 PM IST

Mahindra की नई Thar Electric SUV को सिर्फ बाहर से शानदार नहीं बनाया गया है, बल्कि इसका केबिन भी लाजवाब होने वाला है। कंपनी इस एसयूवी को 4 और 5-सीटर व्यवस्था में पेश करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 और 5 सीटर होगी नई थार.ई
  • खुश कर देगा इसका धांसू केबिन
  • लुक में भी लाजवाब है ये एसयूवी

Mahindra Thar.e Cabin: महिंद्रा ने 15 अगस्त 2023 को ही नई थार इलेक्ट्रिक से पर्दा हटाया है और अब इसके केबिन की जानकारी ली हो गई है। कंपनी नई थार इलेक्ट्रिक को 4 सीटर और 5 सीटर दोनों विकल्प देने वाली है, वहीं इसका डैशबोर्ड भी बहुत आकर्षक होने वाला है। हाल में लीक हुए डिजाइन पेटेंट में ये जानकारी सामने आई है। महिंद्रा ने नई थार इलेक्ट्रिक को थार.ई नाम से पेश किया है जो दिखने में गजब की है। 5 दरवाजों वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को तगड़ा लुक और दमदार बॉडी दी गई है जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी बहुत जोरदार होती है।

Mahindra Thar Electric Cabin

महिंद्रा ने नई थार इलेक्ट्रिक को थार.ई नाम से पेश किया है जो दिखने में गजब की है

मिलेगी दमदार इलेक्ट्रिक मोटर

कुछ समय पहले ही फोक्सवैगन इंडिया और महिंद्रा के बीच आगामी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर करार हुआ है। अब जानकारी सामने आई है कि नई महिंद्रा थार.ई के साथ एपीपी550 नाम की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। ये दमदार मोटर 286 एचपी ताकत और 550 एनएम पीक टॉर्क क्षमता वाली है और तेज रफ्तार पर कार को भगाती है। फिलहाल ये मोटर आयात की जा रही है और अगर महिंद्रा के साथ फोक्सवैगन और स्कोडा के इलेक्ट्रिक वाहन ठीक-ठाक मात्रा में बिक गए, तो इसका उत्पादन घरेलू स्तर पर किया जा सकता है।

End of Feed