Mahindra बदलेगी नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम, BE 6e नाम के लिए जारी रहेगी लड़ाई

Mahindra BE 6e Electric SUV: बीई 6ई के नाम को लेकर इंडिगो एयरलाइन्स ने महिंद्रा पर केस कर कहा है कि बीई 6ई नाम महिंद्रा इस्तेमाल नहीं कर सकती। इसके बाद अब महिंद्रा ने जानकारी दी है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम बीई 6 होगा, हालांकि बीई 6ई नाम के लिए महिंद्रा कोर्ट में केस लड़ती रहेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई महिंद्रा बीई 6ई का नाम बदला
  • अब महिंद्रा बीई 6 नाम से बिकेगी
  • इंडिगो ने हाल में किया था केस

Mahindra BE 6e Electric SUV: महिंद्रा ने हाल में नई बीई 6ई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च की है। इस कार के नाम को लेकर इंडिगो एयरलाइन्स ने महिंद्रा पर केस कर कहा है कि बीई 6ई नाम महिंद्रा इस्तेमाल नहीं कर सकती। इसके बाद अब महिंद्रा ने जानकारी दी है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम बीई 6 होगा, हालांकि बीई 6ई नाम के लिए महिंद्रा कोर्ट में केस लड़ती रहेगी। नई महिंद्रा बीई 6 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है और लुक के साथ स्टाइल में ये बहुत जोरदार लग रही है। कंपनी का कहना है कि मार्च 2025 से ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

Mahindra BE 6E To Be Renamed

नई महिंद्रा बीई 6 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है।

दिखने में खूबसूरत नई कार

महिंद्रा बीई 6 का डिजाइन और स्टाइल बहुत जोरदार है और सड़क पर ये अपनी अलग मौजूदगी दर्ज करेगी। इसे किनारों पर कुछ पैनापन दिया है जो काफी अच्छा दिख रहा है। इसका स्पोर्टी लुक हर उम्र के लागों को टार्गेट कर तैयार किया गया है, खासतौर पर युवाओं के लिए। इसे जे शेप के एलईडी डीआरएल, छोटे साइज की ग्रिल, आक्रामक चेहरा और सी शेप के एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

End of Feed