2025 की शुरुआत में बढ़ेगा Mahindra Thar Roxx का प्रोडक्शन, वेटिंग में आएगी कमी

Mahindra Thar Roxx Production: कंपनी अभी इस धाकड़ एसयूवी पर 15 से 18 महीने तक की वेटिंग दे रही है, यानी 2026 में इसकी डिलीवरी मिलेगी। कंपनी अगले साल की शुरुआत से थार रॉक्स का प्रोडक्शन बढ़ाने वाली है जिससे वेटिंग घटकर 6 से 9 महीना हो जाएगी। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई थार रॉक्स का बढ़ेगा प्रोडक्शन
  • 2025 की शुरुआत से घटेगी वेटिंग
  • अभी 18 महीने तक वीटिंग पीरियड

Mahindra Thar Roxx Production: महिंद्रा थार रॉक्स मार्केट में सुपरहिट हो चुकी है और अब 5 दरवाजों वाली इस एसयूवी पर लंबी वेटिंग भी मिलने लगी है। बुकिंग शुरू होने के महज 60 मिनट में ही कंपनी ने 1.78 लाख बुकिंग हासिल कर ली थी। ये डिमांड पहले दिन से लगातार जोरदार बनी हुई है और अब इसका असर वेटिंग पीरियड के रूप में दिखने लगा है। कंपनी अभी इस धाकड़ एसयूवी पर 15 से 18 महीने तक की वेटिंग दे रही है, यानी 2026 में इसकी डिलीवरी मिलेगी। कंपनी अगले साल की शुरुआत से थार रॉक्स का प्रोडक्शन बढ़ाने वाली है जिससे वेटिंग घटकर 6 से 9 महीना हो जाएगी। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है।

Mahindra Thar Roxx Production To Increase

इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है

कितना बदला एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

End of Feed