सबसे सस्ती Mahindra Thar खरीदना अब हुआ महंगा, 50,000 रुपये बढ़ी कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 3, 2023, 10:48 AM IST

Mahindra ने Thar RWD की इंट्रोडक्टरी प्राइस को खत्म करते हुए 50,000 कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने पहले 10,000 ग्राहकों के लिए ये खास कीमत पेश की थी और अब नई थार का शुरुआती एक्सशोरूम दाम 11.49 लाख रुपये हो गया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • महंगी हुई नई महिंद्रा थार आरडब्ल्यूडी
  • 50,000 रुपये बढ़ी 1 वेरिएंट की कीमत
  • बेस मॉडल की कीमत में बदलाव नहीं

Mahindra Thar RWD Price Hike: महिंद्रा ने जनवरी 2023 में ही नई थार रियर व्हील ड्राइव लॉन्च की है जिसके लिए ग्राहकों की जोरदार डिमांड मिलना शुरू हो गई है. कंपनी ने पहले 10,000 ग्राहकों के लिए नई थार आरडब्ल्यूडी को इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया था जो 9.99 लाख से शुरू होकर 13.49 लाख तक जाती है. अब कंपनी ने इसे खत्म कर दिया है और गाड़ी की कीमत में 50,000 रुपये का इजाफा कर दिया है. अब नई महिंद्रा थार 2-व्हील ड्राइव की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये हो चुकी है. हालांकि महिंद्रा ने बेस डीजल मॉडल AX (O) और LX पेट्रोल AT वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.

Mahindra Thar RWD Price Hike

कंपनी ने इसे खत्म कर दिया है और गाड़ी की कीमत में 50,000 रुपये का इजाफा कर दिया है.

किस मॉडल पर कितनी वेटिंग

महिंद्रा थार 2डब्ल्यू के पेट्रोल वेरिएंट पर जहां 3 महीने की वेटिंग दी जा रही है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट पर ग्राहकों को 16 से 18 महीने तक इंतजार करना होगा. 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट की बात करें तो इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स 3 महीने की वेटिंग के साथ बिक रहे हैं. इस नए मॉडल के अलावा महिंद्रा जल्द ही भारत में 5 दरवाजों वाली थार लॉन्च करेगी जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की हालिया शोकेस जिम्नी से होने वाला है.

End of Feed