Mahindra Thar Roxx की वेटिंग में आएगी बड़ी कमी, जानें अभी बुकिंग पर कब मिलेगी SUV

Mahindra Thar Roxx Waiting: कंपनी अब इस धाकड़ एसयूवी पर 15 से 18 महीने तक की वेटिंग दे रही है, यानी अगर आज आप इस एसयूवी की बुकिंग करेंगे तो 2026 में इसकी डिलीवरी मिलेगी। अब जानकारी मिली है कि इसकी वेटिंग बहुत जल्द घटकर 9 महीना रह जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार रॉक्स की वेटिंग घटेगी
  • 9 महीने में मिल जाएगी ये एसयूवी
  • 12.99 लाख रुपये शुरुआती दाम

Mahindra Thar Roxx Waiting: महिंद्रा ने कुछ दिन पहले ही 12.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर नई थार रॉक्स भारत में लॉन्च की है। मार्केट में आते ही महिंद्रा की नई रॉक्स एसयूवी सुपरहिट हो गई है और बुकिंग शुरू होने के महज 60 मिनट में ही कंपनी ने 1.78 लाख बुकिंग हासिल कर ली हैं। ये डिमांड पहले दिन से लगातार जोरदार बनी हुई है और अब इसका असर वेटिंग पीरियड के रूप में दिखने लगा है। कंपनी अब इस धाकड़ एसयूवी पर 15 से 18 महीने तक की वेटिंग दे रही है, यानी अगर आज आप इस एसयूवी की बुकिंग करेंगे तो 2026 में इसकी डिलीवरी मिलेगी। अब जानकारी मिली है कि इसकी वेटिंग बहुत जल्द घटकर 9 महीना रह जाएगी।

New Mahindra Thar Roxx 5 Door SUV Waiting

जानकारी मिली है कि इसकी वेटिंग बहुत जल्द घटकर 9 महीना रह जाएगी।

कितना बदला एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

End of Feed