2024 Maruti Suzuki Dzire CNG: मारुति सुजुकी इंडिया नई जनरेशन डिजायर 11 नवंबर 2024 को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसकी बुकिंग 11,000 रुपये टोकन के साथ शुरू हो गई है। पेट्रोल के साथ नई डिजायर का सीएनजी मॉडल भी पेश किया जाएगा जिसके 2 वेरिएंट्स - VXi और ZXi उपलब्ध होंगे। एआरएआई का दावा है कि ये कार करीब 34 किमी तक माइलेज देने वाली है। कार का 1.2-लीटर पेट्रोल 5एमटी वेरिएंट 24.79 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं 1.2-लीटर पेट्रोल 5एएमटी में 25.71 किमी/लीटर तक माइलेज मिलेगा। सबसे ज्यादा माइलेज 1.2-लीटर पेट्रोल के साथ सीएनजी 5एमटी वेरिएंट में मिलेगा, ये वेरिएंट 33.73 किमी/किग्रा तक माइलेज देगा।
ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस कार की खूब सारी जानकरी उजागर कर दी है। ये सेडान नीले रंग में दिखाई दी है जो काफी अलग और आकर्षक है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। नई डिजायर के साथ सनरूफ मिलने की पुष्टि अब हो चुकी है, वहीं एडीएएस जैसा हाइटेक सेफ्टी फीचर भी कार को मिल सकता है। कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर देश की सबसे पैसा वसूल कारों में शामिल हो जाएगी।
केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव
नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
कितनी हो सकती है कीमत
माना जा रहा है कि नई जनरेशन डिजाइन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 81 बीएचपी ताकत और 108 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा और इस बार कंपनी ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक या सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। हमारा मानना है कि मारुति नई जनरेशन डिजायर को इसी साल लॉन्च करने वाली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि 6.50 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और नया के-सीरीज इंजन नई कार को मिलने वाला है।
