Mahindra Thar 2024: हाल ही में महिंद्रा ने अपनी ऑफ रोड किंग मानी जाने वाली थार का नया 5 डोर वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस वेरिएंट को थार रॉक्स का नाम दिया है और इसे 12.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। कार को कुल 6 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। अगर आप कार के मिड वेरिएंट को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां महिंद्रा थार रॉक्स के मिड स्पेक वेरिएंट, MX 5, के बारे में बताने जा रहे हैं।
महिंद्रा की नई थार का मिड वेरिएंट भी है बहुत खास, मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स
मिड स्पेक वेरिएंट और डिजाइन
महिंद्रा थार रॉक्स के बेस वेरिएंट में C शेप वाली DRL नहीं मिलती है लेकिन MX 5 वेरिएंट में C शेप वाली LED DRL के साथ ही LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED फॉग लैंप भी ऑफर की गई है। साथ ही इस वेरिएंट में ड्यूल टोन कलर वाला बम्पर भी दिया गया है। इस वेरिएंट में आपको 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं और साथ ही फूटपेग पर थार रॉक्स की बैजिंग भी आपको मिल जाती है। पीछे की तरफ इस वेरिएंट में LED टेललाइट और रियर वॉशर और वाइपर भी दिया गया है।
अन्य फीचर्स
कार में आपको 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम और एंड्राइड ऑटो के साथ वायर्ड एप्पल कारप्ले फीचर भी मिलता है। इस वेरिएंट में 6 स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी कार में मौजूद हैं। इतना ही नहीं, कार में आगे की तरफ डिजिटल MID वाला एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। कार में पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस वेरिएंट में भी ADAS फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा आपको नहीं मिलता है। साथ ही सिंगल पेन सनरूफ मिलती है।
