थार 5 डोर से टाटा कर्व तक, अगस्त में लॉन्च हो सकती हैं ये धांसू कारें

महिंद्रा 15 अगस्त को भारत में ऑफ-रोड का किंग मानी जाने वाली थार के 5 डोर वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दूसरी तरफ रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा कर्व को भी अगस्त में ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। टाटा कर्व के लॉन्च होने का इंतजार भी लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि अगस्त के महीने में भारत में कौन सी कारें लॉन्च हो सकती हैं?

Upcoming Cars In August 2024: भारतीय कार मार्केट दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है। ज्यादा से ज्यादा कार निर्माता कंपनियां इस मार्केट का हिस्सा बनकर अपनी शानदार कारें लॉन्च कर इस मार्केट में अपनी धाक जमाना चाहती हैं। अगस्त 2024 में भारत में धाकड़ फीचर्स वाली कई कारें लॉन्च की जा सकती हैं। जहां लोगों को एक तरफ भारत की ऑफ-रोड किंग मानी जाने वाली महिंद्रा थार के 5 डोर वेरिएंट का इंतजार है, वहीं टाटा कर्व और सिट्रोएन बसाल्ट का इंतजार भी लोग बेसब्री से कर रहे हैं।

Upcoming Cars In August 2024

थार 5 डोर से टाटा कर्व तक, अगस्त में लॉन्च हो सकती हैं ये धांसू कारें

महिंद्रा थार 5 डोर: महिंद्रा अपनी दमदार रफ-टफ SUV थार के 5 डोर वेरिएंट को 15 अगस्त को लॉन्च करेगा। यह कार एक 7 सीटर कार हो सकती है और भारत में इस कार का मुकाबला जिम्नी और फोर्स गुरखा से हो सकता है। कार में पहले से ज्यादा बड़ा, 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है और साथ ही कार में ADAS फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इस कार को ‘थार-अर्माडा’ के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed