ऑटो न्यूज़

थार 5 डोर का प्रोडक्शन हुआ शुरू, मिलेंगे XUV700 वाले ये खास फीचर्स

महिंद्रा थार को भारत में काफी पसंद किया जाता है और इसे भारत में ऑफ-रोड सेगमेंट का किंग भी माना जाता है। महिंद्रा 15 अगस्त को थार का 5 डोर वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी और लोग काफी बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे हैं। थार 5 डोर को ‘थार अर्माडा’ नाम भी दिया जा सकता है और फिलहाल इस कार का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

Image

थार 5 डोर का प्रोडक्शन हुआ शुरू, मिलेंगे XUV700 वाले ये खास फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Mahindra Thar 5 Door: भारतीय कार निर्माता कंपनी महिन्द्रा की थार एक ऐसी SUV है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है और इस कार की दीवानगी लोगों के सर चढ़कर बोलती है। इस कार को ऑफ-रोड सेगमेंट का किंग भी माना जाता है और फिलहाल लोग बेसब्री से इस कार के 5 डोर वेरिएंट के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। महिंद्रा 15 अगस्त को थार 5 डोर को भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। हाल ही में इस कार का प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि भारत में थार 5 डोर को थार अर्माडा नाम दिया जाएगा और इस कार में XUV700 में ऑफर किये जाने वाले कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

सेफ्टी और एंटरटेनमेंट

नई महिंद्रा थार 5 डोर में आपको 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे और साथ ही कार में सेफ्टी के लिए ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल थार में 7 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है, लेकिन थार 5 डोर में 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और इतना ही बड़ा डिजिटल ड्राईवर डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है। थार 5 डोर में XUV700 की तरह ही पनारोमिक सनरूफ भी देखने को मिल सकती है।

अन्य खास फीचर्स और कीमत

महिंद्रा थार 5 डोर में वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक एडजस्ट वाली सीट्स भी देखने को मिल सकती हैं। भारत में लॉन्च होने के बाद थार 5 डोर प्रमुख रूप से फोर्स गुरखा और मारुती सुजुकी जिम्नी से मुकाबला करेगी। महिंद्रा थार के मौजूदा वेरिएंट की कीमत भारत में 12-17 लाख रुपये के बीच है। इसलिए यह माना जा सकता है कि थार 5 डोर की कीमत 25 से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article