महिंद्रा एक बड़ी तैयारी के साथ अपनी पॉपुलर एसयूवी Mahindra Thar Roxx के एक नए स्पेशल एडिशन को बाजार में लाने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस स्पेशल एडिशन का एक टीज़र जारी किया है। टीजर से इस नए मॉडल की फीचर-डिटेल्स तो सामने नहीं आई हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक स्पेशल एडिशन हो सकता है।
कॉस्मेटिक रिविजन के साथ आ सकता है मॉडल
इस स्पेशल एडिशन में बाहरी और भीतरी हिस्सों में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महिंद्रा पहले भी Scorpio-N और XUV700 के Black/Ebony editions पेश कर चुकी है, जिनमें डार्क थीम, ब्लैक्ड-आउट एक्सेंट और स्पेशल एडिशन बैजिंग शामिल थे। ऐसे ही कुछ डिजाइन अपडेट्स थार रॉक्स के लिए भी देखे जाने की उम्मीद की जा रही है। यह बदलाव खास तौर पर बाहरी पेंट, ब्लैक हाइलाइट्स और शायद थीम-आधारित इंटीरियर के रूप में आ सकते हैं, जिससे SUV को एक अलग पहचान मिल सकती है।
गाड़ी का लुक रफ और टफ
सोशल मीडिया टीजर की तस्वीरों में गाड़ी का लुक रफ और टफ दिखाई दे रहा है, जिसमें डार्क स्टाइलिंग कंपोनेंट और कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक हाइलाइट्स नजर आते हैं। फिलहाल महिंद्रा ने इंटीरियर या फीचर्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि अधिकांश बदलाव लुक से ही जुड़े होंगे।
Thar Roxx की अलग पहचान
Mahindra Thar Roxx की बात करें तो इस एसयूवी की मौजूदा कीमतें 12.39 लाख (एक्स-शोरूम) से लेकर 22.25 लाख रुपए तक हैं, जो इसे भारतीय SUV सेगमेंट में एक मजबूत पोजिशन देती हैं। यह SUV पहले से ही अपनी दमदार ऑफ-रोड क्षमताओं, रिलायबिलिटी और आकर्षक डिजाइन के लिए जानी जाती है। अगर यह स्पेशल एडिशन लॉन्च होता है तो यह उन खरीदारों को टारगेट करेगा जो थोड़ा अलग, स्टाइलिश और लिमिटेड एडिशन एक्सपीरियंस चाहते हैं।
किन लोगों को पसंद आएगी एसयूवी
महिंद्रा थार रॉक्स का यह नया स्पेशल एडिशन ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प पेश कर सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने SUV में यूनिक डिजाइन और एक्सक्लूसिव थीम चाहते हैं। इस मॉडल को लेकर आधिकारिक नाम, वैरिएंट पोजशनिंग और कीमत की घोषणा आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है।
