महिंद्रा की दो बहुत पॉपुलर SUV– XUV700 और स्कॉर्पियो N को 2026 में नए अवतार में लॉन्च होगी। मिली जानकारी के अनुसार, अपडेटेड महिंद्रा XUV700 पहली तिमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जबकि फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो N साल के दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है। दोनों मॉडल्स के डिजाइन में बदलाव और फीचर अपग्रेड होने की उम्मीद है, जबकि उनके मौजूदा इंजन और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। हाल ही में, नई 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो N का एक भारी कैमोफ़्लाज वाला टेस्ट म्यूल कैमरे में कैद हुआ था।
ज्यादा स्टाइलिश और दमदार लुक मिलेगा
Scorpio N के फेसलिफ्ट वर्जन ज्यादा स्टाइलिश और दमदार होगी। स्पाई इमेजेस के मुताबिक इसमें नया फ्रंट ग्रिल, शार्प LED DRLs के साथ अपडेटेड हेडलैंप, नया बंपर डिजाइन और रिफ्रेश्ड अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। पीछे की तरफ नए LED टेललैंप और मॉडिफाइड बूट डिजाइन से SUV का लुक और भी ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आएगा। इसके साथ ही SUV को कुछ नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। महिंद्रा नई स्कॉर्पियो N में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, डॉल्बी एटमॉस टेक वाला हारमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीट और मेमोरी फ़ंक्शन वाली ड्राइवर सीट जैसे एक्स्ट्रा फीचर दे सकती है।
इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा
मैकेनिकल तौर पर, नई 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो N में कोई बदलाव नहीं होगा। SUV में 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल जारी रहेगा, जो 370Nm (MT)/380Nm (AT) के साथ 200PS और 300Nm, 370Nm (MT)/400Nm (AT) के साथ 132PS/175PS की पावर जेनरेट करेंगे। ट्रांसमिशन ऑप्शन भी मौजूदा मॉडल से ही लिए जाएंगे, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं। नई 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। मौजूदा लाइनअप 13.20 लाख रुपये से 24.17 लाख रुपये (सभी, एक्स-शोरूम) की प्राइस रेंज में उपलब्ध है।
