ऑटो न्यूज़

आने वाली है Mahindra की एक और आंधी, स्कॉर्पियो एन पिकअप ट्रक से हटेगा पर्दा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 31, 2023, 08:52 PM IST

Mahindra Automotive ने स्कॉर्पियो एन एसयूवी पर आधारित नए पिकअप ट्रक का टीजर जारी किया है। इस पिकअप ट्रक से कंपनी 15 अगस्त को पर्दा हटाने वाली है और ये इवेंट भारत नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है।

Image

दिलचस्प है कि महिंद्रा की आगामी 5 दरवाजों वाली थार को भी इसी आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा लाने वाली है नई आंधी
  • स्कॉर्पियो एन पर आधारित गाड़ी
  • नए पिकअप ट्रक का टीजर जारी

Mahindra Scorpio N Pickup: महिंद्रा बहुत जल्द टोयोटा हिलक्स की टक्कर में बिल्कुल नया और दमदार पिकअप ट्रक पेश करने वाली है। अनुमान है कि ये नई स्कॉर्पियो एन पर आधारित पिकअप है जिसका ग्लोबल डेब्यू 15 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन होने वाला है। दिलचस्प है कि महिंद्रा की आगामी 5 दरवाजों वाली थार को भी इसी आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी कर दिया है जिसमें नए पिकअप ट्रक की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा महिंद्रा और भी कई कॉन्सेप्ट वाहनों से पर्दा इसी तारीख को हटा सकती है।

लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी

एचटी ऑटो की मानें तो इस पिकअप का कोडनेम जेड121 है जिसे स्टैंडर्ड स्कॉर्पियो एन एसयूवी के मुकाबले लंबा व्हीलबेस दिया गया है। बढ़े हुए व्हीलबेस से इस पिकअप में कार्गो के लिए काफी जगह मिलेगी, इसकी मदद से ज्यादा सामान एसयूवी में लोड हो पाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कॉर्पियो क्लासिक का व्हीलबेस 2,600 मिमी है, ऐसे में नए पिकअप को 3,000 से ज्यादा व्हीलबेस मिल सकता है। कॉन्सेप्ट वाहन इसके प्रोडक्शन मॉडल की परछाई होगा और लॉन्च के समय संभवतः सिर्फ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ आएगा।

किसी भी सड़क के लिए तैयार!

फिलहाल महिंद्रा ने इस गाड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि ये किसी भी सड़क पर जाने नहीं हिचकिचाएगी। इस वाहन के डिजाइन को डबल कैब बॉडी स्टाइल पर तैयार किया गया है, इसके अलावा अगले हिस्से में दमदार ग्रिल, ऑफरोडिंग के लिए तैयार टायर्स और बड़े साइज के पहिये दिए जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल ग्लोबल मार्केट में 2025 तक लॉन्च किया जाएगा और इसे 2-व्हील ड्राइव के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम में भी पेश किया जाएगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article