ऑटो न्यूज़

Mahindra Sales February 2025: महिंद्रा SUV की बंपर बिक्री! फरवरी में 15% की जबरदस्त उछाल, ट्रैक्टर भी जमकर बिके

Mahindra Sales Growth 2025: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की फरवरी 2025 में कुल वाहन बिक्री 15% बढ़कर 83,702 इकाई पहुंच गई। एसयूवी सेगमेंट में 19% की वृद्धि देखी गई, जबकि ट्रैक्टर बिक्री भी शानदार रही। निर्यात में 99% की उछाल से कंपनी को बड़ी सफलता मिली।

Image

महिंद्रा के एसयूवी सेगमेंट में बूम – घरेलू बाजार में महिंद्रा ने 50,420 यूटिलिटी वाहन बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 19% अधिक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एसयूवी सेगमेंट में बूम
  • निर्यात में रिकॉर्ड उछाल
  • ट्रैक्टर बिक्री में शानदार प्रदर्शन

Mahindra Sales February 2025:महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने फरवरी 2025 में जबरदस्त बिक्री दर्ज की है। कंपनी की कुल वाहन बिक्री 15% बढ़कर 83,702 इकाई पहुंच गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 72,923 इकाई थी। महिंद्रा के 'यूटिलिटी व्हीकल' (SUV) खंड में घरेलू बाजार में 19% की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2025 में कंपनी ने 50,420 एसयूवी बेचीं, जबकि फरवरी 2024 में यह आंकड़ा 42,401 था।

निर्यात में 99% की जबरदस्त बढ़ोतरी

महिंद्रा के वाहनों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारी मांग देखी गई। कंपनी का निर्यात फरवरी 2025 में 99% बढ़कर 3,061 इकाई हो गया, जबकि फरवरी 2024 में यह केवल 1,539 इकाई था।

कंपनी के अधिकारियों की प्रतिक्रिया

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, "यह शानदार वृद्धि हमारे एसयूवी सेगमेंट में निरंतर सकारात्मक प्रदर्शन का प्रमाण है।"

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में भी वृद्धि

महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री भी बढ़कर 25,527 इकाई तक पहुंच गई, जो फरवरी 2024 में 21,672 थी। इसके अलावा, कंपनी ने पिछले महीने 1,647 ट्रैक्टर निर्यात किए।

कृषि क्षेत्र से मिल रही मजबूती

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण खंड के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि, "खरीफ की अच्छी फसल और रबी की अनुकूल संभावनाओं से ट्रैक्टर की मांग और बढ़ेगी। सरकार की नीतियां और किसानों की बढ़ती आय भी इस सेगमेंट को मजबूती देंगी।" महिंद्रा का यह प्रदर्शन भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में मजबूत पकड़ को दर्शाता है और भविष्य में कंपनी की ग्रोथ की ओर इशारा करता है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article