ऑटो न्यूज़

अब तक की सबसे सस्ती Mahindra XUV700 लॉन्च को तैयार, नया बेस वेरिएंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 3, 2023, 04:02 PM IST

ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि Mahindra जल्द ही XUV700 का नया बेस वेरिएंट लॉन्च करने वाली है जिसका नाम MX (E) होगा. फिलहाल देश में इस एसयूवी की जोरदार डिमांड जारी है और नया वेरिएंट इसमें बड़ा इजाफा करेगा.

Image

इस वेरिएंट की जगह MX और AX3 के बीच की होगी और ये पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के बीच की जगह घेरेगा.

Photo : Twitter

Mahindra XUV700 New Base Variant: भारतीय मार्केट में लॉन्च के बाद से ही महिंद्रा एक्सयूवी700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है. अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि महिंद्रा इस एसयूवी का सबसे सस्ता वेरिएंट एमएक्स -ई- लॉन्च करने वाली है जो इस रेंज का बेस वेरिएंट होगा. इस वेरिएंट की जगह एमएक्स और एएक्स3 के बीच की होगी और ये पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के बीच की जगह घेरेगा. कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

फीचर्स में खामोशी से किए बदलाव

कंपनी 1 अप्रैल 2023 से लागू होने वाले नए ईंधन नियमां बीएस6 फेज 2 और आरडीई के अनुकूल बनाने के लिए जल्द ही अपने सभी कारों को अपग्रड करने वाली है. कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने खामोशी से ग्राहकों के बीच पॉपुलर एक्सयूवी700 के फीचर्स में कई सारे बदलाव किए हैं. वाहन निर्माता ने इस एसयूवी का ब्रोशर अपडेट किया है जहां पूरे लाइनअप के चुनिंदा वेरिएंट्स में कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं, वहीं कुछ फीचर्स इससे हटा लिए गए हैं.

किस वेरिएंट से क्या घटा क्या बढ़ा

नए ब्रोशर के हिसाब से महिंद्रा एक्सयूवी700 एमएक्स वेरिएंट के साथ अब हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉइलर और फॉलो मी होम हेडलैंप्स अब हटा लिए गए हैं. इसके अलावा एसयूवी के एएक्स3 वेरिएंट के साथ अब रियर वाइपर और डीफॉगर नहीं मिलने वाला. दरवाजों और बूटलिड के लिए सिलेक्टिव अनलॉक फंक्शन भी अब एसयूवी से नदारद होगा.

महंगे वेरिएंट्स का क्या है हाल

एसयूवी के एएक्स5 और एएक्स7 वेरिएंट्स के साथ अब एलईडी सिक्वेंशियल इंडिकेटर्स नहीं मिलेंगे, वहीं एएक्स7एल एमटी वेरिएंट से अब अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ स्टॉप एंड गो फंक्शंस हटा लिए गए हैं. एक्सयूवी700 को मिले नए फीचर्स की बात करें तो एएक्स7 और एएक्स7एल के साथ अब क्रमशः क्रूज कंट्रोल और एलईडी सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिले हैं. इसके अलावा एएक्स7एल एटी वेरिएंट के साथ अब अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्टॉप एंड गो फंक्शन मिला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article