क्या इलेक्ट्रिक थार भी शोकेस करने वाली है महिंद्रा? 15 अगस्त को हो जाएगा खुलासा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 1, 2023, 06:16 PM IST

Mahindra Automotive 15 अगस्त को नए पिकअप ट्रक से पर्दा हटाने वाली है और यहां कई अन्य वाहन भी शोकेस किए जा सकते हैं। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नई महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक भी यहां पेश की जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाली है नई थार इलेक्ट्रिक?
  • 15 अगस्त को साफ हो जाएगा सब
  • स्कॉर्पियो पिकअप ट्रक से हटेगा पर्दा

Mahindra Thar Electric: महिंद्रा 15 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में बिल्कुल नए पिकअप ट्रक से पर्दा हटाने वाली है। संभवतः ये महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर आधारित होगा। दिलचस्प है कि महिंद्रा की आगामी 5 दरवाजों वाली थार को भी इसी आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी कर दिया है जिसमें नए पिकअप ट्रक की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा महिंद्रा और भी कई कॉन्सेप्ट वाहनों से पर्दा इसी तारीख को हटा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिंद्रा के आगामी वाहनों में नई थार इलेक्ट्रिक भी शोकेस की जा सकती है जिसकी जानकारी ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है।

Mahindra Thar RWD Gets New Badge

महिं्रा और भी कई कॉ्से्ट वानो से पर्द सी तार को हट सक

लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी

एचटी ऑटो की मानें तो इस पिकअप का कोडनेम जेड121 है जिसे स्टैंडर्ड स्कॉर्पियो एन एसयूवी के मुकाबले लंबा व्हीलबेस दिया गया है। बढ़े हुए व्हीलबेस से इस पिकअप में कार्गो के लिए काफी जगह मिलेगी, इसकी मदद से ज्यादा सामान एसयूवी में लोड हो पाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कॉर्पियो क्लासिक का व्हीलबेस 2,600 मिमी है, ऐसे में नए पिकअप को 3,000 से ज्यादा व्हीलबेस मिल सकता है। कॉन्सेप्ट वाहन इसके प्रोडक्शन मॉडल की परछाई होगा और लॉन्च के समय संभवतः सिर्फ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ आएगा।

End of Feed