Mahindra Thar पर बंपर डिस्काउंट, स्टॉक खत्म करने के लिए कंपनी की ललचाने वाली छूट

Mahindra Thar Bumper Discount: महिंद्रा ने दिसंबर 2024 में स्टॉक क्लीयर करने के लिए थार के 3 डोर वर्जन पर बंपर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी पर 3 लाख रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट दिया है जो ग्राहकों के लिए मोटी बचत है। इस एसयूवी पर ग्राहकों को 3.06 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो दिल ललचाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर
  • 3.06 लाख रुपये तक बचा पाएंगे
  • दिसंबर 2024 के अंत तक लाभ

Mahindra Thar Bumper Discount: महिंद्रा ने भारतीय मार्केट में कुछ समय पहले नई थार रॉक्स लॉन्च की है जिसकी जोरदार डिमांड कंपनी को मिल रही है। अब महिंद्रा ने दिसंबर 2024 में स्टॉक क्लीयर करने के लिए थार के 3 डोर वर्जन पर बंपर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी पर 3 लाख रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट दिया है जो ग्राहकों के लिए मोटी बचत है। इस एसयूवी पर ग्राहकों को 3.06 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो दिल ललचाने वाला है। महिंद्रा थार अर्थ एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये है। अर्थ एडिशन के अलावा थार के 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट पर 1.06 लाख रुपये बचा सकते हैं, वहीं रियर व्हील ड्राइव पर 1.31 लाख रुपये बचेंगे।

Mahindra Thar Earth Edition Discount

इस एसयूवी पर ग्राहकों को 3.06 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो दिल ललचाने वाला है

हाल में आया अर्थ एडिशन

महिंद्रा ने ग्राहकों की चहेती थार एसयूवी का अर्थ एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये है। थार अर्थ एडिशन के टॉप मॉडल की कीमत 17.60 लाख तक जाती है। कंपनी ने इसे थार के एलएक्स वेरिएंट पर बनाया है जो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 40,000 रुपये महंगा है। ये स्पेशल एडिशन सिर्फ 4-व्हील ड्राइव मॉडल्स में मिल रहा है, बाकी तकनीक स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही है। अर्थ एडिशन को खास मैट शेड दिया है जिसे कंपनी ने डेजर्ट फ्यूरी नाम दिया है। इसके अलावा बी पिलर और पिछले फेंडर्स पर अर्थ एडिशन बैज भी दिए गए हैं।

End of Feed