रूरल एरिया की रानी महिंद्रा बोलेरो पर मिला फेस्टिव डिस्काउंट, मोटी रकम बचेगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 7, 2023, 05:17 PM IST

Mahindra ने ग्रामीण और शहरी इलाकों की पसंदीदा SUV में एक Bolero पर जोरदार Festive Offers दिए हैं। कंपनी ने बोलेरो पर 82,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है जो वेरिएंट, डीलरशिप और शहर पर निर्भर करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा बोलेरो पर फेस्टिव ऑफर्स
  • 82,000 रुपये तक बचा सकते हैं
  • त्योहारों पर बड़ी सेविंग का मौका

Mahindra Bolero Festive Discounts: महिंद्रा बोलेरो 1 अप्रैल से लागू नए ईंधन नियमों के हिसाब से कुछ समय पहले ही अपडेट होकर आई है और अब कंपनी ने इसपर दमदार डिस्काउंट दिया है। नई बोलेरो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 9.79 लाख रुपये हो चुकी है। कंपनी ने त्योहारी सीजन में इस धाकड़ ऑफरोड एसयूवी पर 82,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। बोलेरो पर मिले कुछ डिस्काउंट में 68,000 रुपये तक कन्ज्यूमर ऑफर, 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Mahindra Bolero Festive Offers

कंपनी ने त्योहारी सीजन में इस धाकड़ ऑफरोड एसयूवी पर 82,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है

कितना दमदार है इंजन

दमदार लुक वाली ये एसयूवी भारत के शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में पसंद की जाती है। कंपनी ने इसके साथ 1.5-लीटर एमहॉक75 डीजल इंजन दिया है जो 75 बीएचपी ताकत और 210 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई बोलेरो का ये इंजन अब बीएस6 फेज 2 और आरडीई ईंधन नियमों के उपयुक्त है, इसके साथ सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। महिंद्रा बोलेरो तीन वेरिएंट्स बीएस4, बीएस4 और बीएस6 ऑप्शनल में बेची जा रही है जिनमें से सिर्फ एक डीजल इंजन विकल्प के साथ आई है।

End of Feed