दिवाली पर खरीदना चाहते हैं Mahindra XUV 3X0, वेटिंग के बारे में भी जान लीजिए

Mahindra XUV 3X0 Waiting: बहुत से ग्राहक इस त्योहारी सीजन में इस किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदना चाह रहे होंगे। अगर आप इस दशहरे या धनतेरस को एक्सयूवी 3एक्स0 का बेस वेरिएंट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसके वेटिंग पीरियड के बारे में नजदीकी डीलरशिप जाकर पता कर लें।

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV 3X0 पर लंबी वेटिंग
  • 6 महीने करना पड़ सकता है इंतजार
  • 7.49 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Mahindra XUV 3X0 Waiting: महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3एक्स0 को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जा रहा है। बहुत से ग्राहक इस त्योहारी सीजन में इस किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदना चाह रहे होंगे। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 15.49 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप इस दशहरे या धनतेरस को एक्सयूवी 3एक्स0 का बेस वेरिएंट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसके वेटिंग पीरियड के बारे में नजदीकी डीलरशिप जाकर पता कर लें। इसके बेस वेरिएंट पर 6 महीने तक वेटिंग दी जा रही है, यानी अभी एसयूवी बुक करेंगे तो दिवाली की जगह अगली होली तक इसकी डिलीवरी मिल पाएगी।

Mahindra New XUV 3X0 Waiting

इसके बेस वेरिएंट पर 6 महीने तक वेटिंग दी जा रही है।

किस वेरिएंट पर कितनी वेटिंग

बेस एमएक्स1 पर 6 महीने तक वेटिंग मिल रही है। इसके अलावा एमएक्स2 और एमएक्स2 प्रो पर 3 से 4 महीना, एमएक्स3 और एमएक्स3 प्रो पर 3 से 4 महीना, एएक्स5 पर 4 महीने तक और बाकी सभी वेरिएंट्स पर 2 से 3 महीना वेटिंग दी जा रही है। ऐसे में अगर आपको नई महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 की डिलीवरी मनचाहे समय पर चाहिए, तो इसके लिए आपको नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर बात करनी चाहिए और तुरंत इसकी बुकिंग भी करा देनी चाहिए।

End of Feed