लॉन्च होते ही सुपरहिट हुई नई Mahindra XUV 3X0, जानें क्यों इतनी पसंद आ रही

Mahindra XUV 3X0 Bookings: महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3X0 ने अब अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। ये कॉम्पैक्ट एसयूवी अप्रैल 2024 में ही लॉन्च की गई है और अब इसकी औसत 20,000 यूनिट हर महीने कंपनी को मिल रही है। नई कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 सुपरहिट
  • मिल रहीं औसत 20000 बुकिंग
  • 7.49 लाख रुपये शुरुआती दाम

Mahindra XUV 3X0 Bookings: महिंद्रा ने अप्रैल 2024 में ही नई एक्सयूवी 3X0 से पर्दा हटाया था जो एक्सयूवी300 का फेसलिफ्ट मॉडल है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है जो काफी आकर्षक है। ये बहुत जोरदार मुकाबले वाले सेगमेंट में टक्कर लेने के लिए उतरी और अब बुकिंग के आंकड़े इसके सुपरहिट होने की ओर इशारा कर रहे हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 को लॉन्च के बाद से जुलाई 2024 तक हर महीने औसत 20,000 बुकिंग मिल रही हैं। इसके अलावा 55,000 ग्राहक पहले से अपनी नई कार का इंतजार कर रहे हैं। इसका अगला हिस्सा नए डिजाइन के साथ आया है, वहीं पिछले हिस्से को भी नई स्टाइल दी गई है।

Mahindra XUV 3X0 Bookings

Mahindra XUV 3X0 को लॉन्च के बाद से जुलाई 2024 तक हर महीने औसत 20,000 बुकिंग मिल रही हैं

लुक और स्टाइल जोरदार

नई एक्सयूवी 3X0 को 9 ट्रिम्स - एमएक्स1, एमएक्स2, एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3, एमएक्स3 प्रो, एएक्स5, एएक्स एल, एएक्स7 और एएक्स7 एल में पेश किया गया है। लुक की बात करें तो एक्सयूवी300 के मुकाबले नई एक्सयूवी 3X0 बिल्कुल अलग है। कार के एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट पूरी तरह अलग डिजाइन के हैं, वहीं एलईडी डीआरएल का आकार भी बदल गया है। नई ग्रिल, नए बंपर्स और सी-शेप के एलईडी टेललाइट्स इसे आकर्षक बनाते हैं और पिछले हिस्से में लगा एलईडी लाइट बार इसपर चार चांद लगाता है।

End of Feed