Mahindra की कारें अभी से हो गईं सस्ती, Thar से लेकर Bolero तक पर मिल रही 1.5 लाख की छूट

Mahindra New Price After GST Rate Cut: सबसे ज्यादा बचत 1.56 लाख रुपये तक की होगी, हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में अंतर हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करें।

अगर आप नई महिंद्रा SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। देश की पॉपुलर SUV निर्माता कंपनी Mahindra ने अपने ग्राहकों को GST रेट कटौती का फायदा तुरंत देना शुरू कर दिया है। जहां कई कंपनियां 22 सितंबर से नई दरें लागू होने के बाद लाभ देने की बात कर रही हैं, वहीं महिंद्रा ने 6 सितंबर से ही कीमतों में कटौती कर दी है।

Mahindra New Price After GST Rate Cut

Mahindra New Price After GST Rate Cut/Photo- Mahindra

महिंद्रा कारों पर कितनी होगी बचत?

महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब ग्राहकों को उनकी चुनी हुई SUV के वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बड़ी बचत मिलेगी। सबसे ज्यादा बचत 1.56 लाख रुपये तक की होगी, हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में अंतर हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करें।

End of Feed