ऑटो न्यूज़

कैप्टन सीट्स के साथ धमाल मचाने को तैयार है Mahindra XUV700, जानकारी हुई लीक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 16, 2023, 06:49 PM IST

Mahindra Automotive बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई XUV700 SUV का Caption Seats Variant लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी के साथ कई नए फीचर्स भी मिल सकते हैं जिनमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल हैं।

Image

कंपनी एक नया मॉडल ला रही है जो मौजूदा 5 और 7-सीटर लेआउट से इतर 6-सीटर होगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कैप्टन सीट्स वाली महिंद्रा SUV700
  • भारतीय मार्केट में जल्द लॉन्च होगी
  • एसयूवी को कई नए फीचर्स मिलेंगे

Mahindra XUV700 Caption Seates: महिंद्रा ऑटोमोटिव ने जब से एक्सयूवी700 मार्केट में लॉन्च की है, तब से ग्राहकों के बीच इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है। अब तक कंपनी ने इस बेंटी सीट्स में ही पेश किया था, लेकिन हाल में इसके कैप्टन सीट्स वाले वेरिएंट की जानकारी लीक हो गई है। यानी कंपनी एक नया मॉडल ला रही है जो मौजूदा 5 और 7-सीटर लेआउट से इतर 6-सीटर होगा। इसके अलावा महिंद्रा एक्सयूवी700 के साथ कई नए फीचर्स भी मिल सकते हैं जिनमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल है। यहां वेंटिलेटेड सीट्स भी मिल सकती हैं।

जारी है तगड़ी वेटिंग

एक्सयूवी700 के एएक्स3 पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 8 से 10 हफ्ते की वेटिंग मिल रही है। एमएक्स, एएक्स3 और एएक्स5 के पेट्रोल और डीजल ऑप्शनल वेरिएंट्स पर कंपनी 40 हफ्ते की वेटिंग दे रही है। इसके बाद एक्सयूवी700 के एएक्स7 और एएक्स7एल वेरिएंट की बारी आती है जिनपर क्रमशः 24 से 26 हफ्ते और 32 से 34 हफ्तों की वेटिंग मिल रही है। भारतीय मार्केट में इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.01 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 26.18 लाख तक जाती है।

जोरदार है इसका मुकाबला

लॉन्च होने के दो साल के भीतर ही नई एक्सयूवी700 ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसकी बुकिंग शुरू होते ही नई एक्सयूवी700 सुपरहिट नजर आ रही थी और कुछ समय पहले ही कंपनी ने इसकी 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। आज भी एसयूवी की जोरदार डिमांड जारी है और ग्राहकों को लंबी वेटिंग दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है।

भारी डिमांड में है नई एक्सयूवी700

महिंद्रा एक्सयूवी700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि महिंद्रा इस एसयूवी का सबसे सस्ता वेरिएंट एमएक्स -ई- लॉन्च करने वाली है जो इस रेंज का बेस वेरिएंट होगा। इस वेरिएंट की जगह एमएक्स और एएक्स3 के बीच की होगी और ये पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के बीच की जगह घेरेगा। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article