ऑटो न्यूज़

Mahindra ने लॉन्च की नई XUV300, कातिल लुक के साथ मिला एडवांस्ड इंजन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 6, 2023, 07:04 PM IST

Mahindra Automotive ने नई XUV300 भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने आगामी BS6 Phase 2 और RDE ईंधन नियमों के हिसाब से इसे तैयार कर लिया है.

Image

नई एक्सयूवी300 के डब्ल्यू6 पेट्रोल एएमटी वेरिएंट के लिए ये कीमत 10.71 लाख रुपये तक जाती है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई महिंद्रा एक्सयूवी300 हुई लॉन्च
  • शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये
  • नए ईंधन नियमों के अनुकूल हुई

New Mahindra XUV300 Launched In India: महिंद्रा की कारें भारतीय ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर हैं और लंबी वेटिंग मिलने के बाद भी लोग इसकी ताबड़तोड़ बुकिंग कराए जा रहे हैं. अब कंपनी ने इन्हीं में से एक पॉपुलर और सस्ती एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है. नई महिंद्रा एक्ससूवी300 को बीएस6 फेस 2 और आरडीई नॉर्म्स वाले इंजन के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है. नई एक्सयूवी300 के डब्ल्यू6 पेट्रोल एएमटी वेरिएंट के लिए ये कीमत 10.71 लाख रुपये तक जाती है.

किनता दमदार है नया इंजन

नई एक्सयूवी300 के साथ महिंद्रा ने 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया है जो 1 अप्रैल 2023 से लागू होने वाले एमिशन नॉर्म्स के अनुकूल है. एसयूवी का पेट्रोल इंजन 109 बीएचपी ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका डीजल इंजन 115 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. यहां 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं. इंजन अपडेट होने के साथ कंपनी ने नई एक्सयूवी300 की कीमत में भी इजाफा किया है.

कितनी बढ़ी एसयूवी की कीमत

महिंद्रा एक्सयूवी300 के डब्ल्यू4 और डब्ल्यू6 मैनुअल गियरबॉक्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ये क्रमशः 8.41 लाख रुपये और 9.99 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर पेश किए गए हैं. एसयूवी के डब्ल्यू6 एएमटी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 10.71 लाख रुपये है जो पहले से 20,000 रुपये ज्यादा है. इसके अलावा बाकी सभी पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 15,000 रुपये का इजाफा किया गया है. डीजल पर नजर डालें तो डब्ल्यू4, डब्ल्यू6 और डब्ल्यू8 वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये बढ़ाई गई है, वहीं डब्ल्यू8 ऑप्शनल वरेएंट की कीमत 22,000 रुपये बढ़ी है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article