ऑटो न्यूज़

2023 Mahindra Bolero अपडेटेड इंजन के साथ लॉन्च, कीमत में हुआ इजाफा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 9, 2023, 11:09 AM IST

Mahindra Automotive ने अपनी सभी गाड़ियों को 1 अप्रैल से लागू हो रहे नए ईंधन नियमों के हिसाब से अपडेट करना शुरू कर दिया है. हाल में नई Bolero लॉन्च की गई है जो BS6 Phase-II और RDE कंप्लायंट इंजन के साथ आई है.

Image

नई बोलेरो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 9.78 लाख रुपये हो चुकी है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 महिंद्रा बोलेरो भारत में लॉन्च
  • अपडेटेड इंजन के साथ आई SUV
  • शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फेमस

2023 Mahindra Bolero Launched With Updated Engine: महिंद्रा ने अपग्रेडेड इंजन के साथ बोलेरो लॉन्च कर दी है जो 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए ईंधन नियमों के उपयुक्त है. नए रियल टाइम एमिशन और बीएस6 फेज-2 के हिसाब से बदल चुकी नई बोलेरो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 9.78 लाख रुपये हो चुकी है. महिंद्रा ने बोलेरो के अलावा अन्य कई कारों को भी अपडेटेड इंजन के साथ पेश किया है जिनमें बोलेरो निओ और एक्सयूवी300 शामिल हैं. कंपनी ने इंजन में बड़े बदलाव के साथ नई बोलेरो की कीमत में भी इजाफा कर दिया है.

कितना दमदार है इंजन

दमदार लुक वाली ये एसयूवी भारत के शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में पसंद की जाती है. कंपनी ने इसके साथ 1.5-लीटर एमहॉक75 डीजल इंजन दिया है जो 75 बीएचपी ताकत और 210 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. नई बोलेरो का ये इंजन अब बीएस6 फेज 2 और आरडीई ईंधन नियमों के उपयुक्त है, इसके साथ सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. कुल मिलाकर 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए नियमों के हिसाब नई बोलेरो पूरी तरह तैयार है.

कितनी बढ़ी एसयूवी की कीमत

महिंद्रा ने नई बोलेरो एसयूवी को 3 वेरिएंट्स - बी4, बी6 और बी6 ऑप्शनल में पेश किया है. बी4 वेरिएंट की कीमत में महिंद्रा ने 24,601 रुपये का इजाफा किया है जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 9.78 लाख रुपये हो गई है. इसके बाद बी6 वेरिएंट की बारी आती है जिसकी कीमत अब 9.99 लाख रुपये हो गई है. अंत में बी6 ऑप्शनल वेरिएंट आता है जिसकी एक्सशोरूम कीमत में 30,600 रुपये इजाफा हुआ है, अब इस वेरिएंट की कीमत 10.79 लाख रुपये हो गई है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article