ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV700 खरीदने का है प्लान तो बढ़ा लें बजट, महंगी हुई ये धाकड़ SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 31, 2023, 04:32 PM IST

Mahindra Automotive ने ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर हो चुकी XUV700 की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने MX वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स के दाम 64,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं. लॉन्च से अब तक ये चौथ इजाफा है.

Image

XUV700 की नई शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.89 लाख रुपये हो गई है

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV700 अब पड़ंगी महंगी
  • 64,000 रुपये तक बढ़ी SUV की कीमत
  • लॉन्च से अब तक हुआ ये चौथा इजाफा

Mahindra XUV700 Price Hike: महिंद्रा ऑटोमोटिव ने ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर हो चुकी XUV700 के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. लॉन्च के बाद SUV की कीमत में ये चौथी बार इजाफा किया गया है, इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2022 में कीमत बढ़ाई थी. महिंद्रा XUV700 की कीमत में 64,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है. SUV के बेस एमएक्स वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं बाकी सभी वेरिएंट्स महंगे हो गए हैं. XUV700 की नई शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.89 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 25.48 लाख रुपये तक जाती है.

कितना महंगा हुआ पेट्रोल वेरिएंट

महिंद्रा ने XUV700 के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 50,000 रुपये तक बढ़ाई है. एएक्स3 एमटी वेरिएंट अब 39,000 रुपये महंगा हुआ है, वहीं एएक्स7 एटी एल के दाम 50,000 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. डीजल की बात करें तो XUV700 के एएक्स7 एमटी एल वेरिएंट के दाम 32,000 रुपये तक बढ़े हैं, वहीं एएक्स7 एटी की कीमत 64,000 रुपये बढ़ाई गई है. एक्सयूवी के टॉॅप मॉडल एएक्स7 एटी एडब्ल्यूडी की कीमत 53,000 रुपये बढ़ा दी गई है.

इंजन और वेटिंग पीरियड तगड़े

XUV700 के साथ महिंद्रा ने 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए हैं. इसमें पेट्रोल इंजन 200 एचपी ताकत जनरेट करता है, वहीं डीजल इंजन दो ट्यून - 155 एचपी और 185 एचपी में आता है. दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड और विकल्प में 6-स्पीड ऑटोमैटिक भी मौजूद है. 2021 में लॉन्च हुई दमदार SUV की डिमांड मार्केट में जोरदार है, एएक्स7 और एएक्स7एल वेरिएंट पर तो साल भर से भी ज्यादा वेटिंग दी जा रही है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article