ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV700 खरीदने वाले हैं तो बजट बढ़ा लें, कंपनी ने बढ़ाई SUV की कीमत

Mahindra XUV700 Price Hike: महिंद्रा ने ग्राहकों की फेवरेट इस एसयूवी का दाम बढ़ा दिया है। महिंद्रा ने एक्सयूवी700 एएक्स7 वेरिएंट की कीमत 30,000 से 50,000 रुपये तक बढ़ा दी है। एएक्स7 एमटी 7-सीट और 6-सीटर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, वहीं एएक्स7 एटी से एएक्स7 एल एमटी तक कीमत 30,000 रुपये बढ़ा दी गई है।

Image

AX7 L AT 7-सीटर और AX7 L AT 7-सीटर AWD की कीमत 50,000 रुपये बढ़ाई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने बढ़ाई XUV700 की कीमत
  • 50,000 रुपये तक महंगी हुआ AX7
  • सिर्फ एएक्स7 वेरिएंट किया गया महंगा

Mahindra XUV700 Price Hike: भारतीय मार्केट में महिंद्रा की एक्सयूवी700 खूब पसंद की जा रही है और इसके एएक्स7 वेरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा है। अब कंपनी ने ग्राहकों की फेवरेट इस एसयूवी का दाम बढ़ा दिया है। महिंद्रा ने एक्सयूवी700 एएक्स7 वेरिएंट की कीमत 30,000 से 50,000 रुपये तक बढ़ा दी है। एएक्स7 एमटी 7-सीट और 6-सीटर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, वहीं एएक्स7 एटी से एएक्स7 एल एमटी तक कीमत 30,000 रुपये बढ़ा दी गई है। अंत में एएक्स7 एल एटी 7-सीटर और एएक्स7 एल एटी 7-सीटर एडब्ल्यूडी की कीमत 50,000 रुपये बढ़ाई है।

5, 6 और 7-सीटर लेआउट

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने जब से एक्सयूवी700 मार्केट में लॉन्च की है, तब से ग्राहकों के बीच इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एक्सयूवी 700 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च हुआ है, इसके टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड और कैप्टन सीट्स दी गई हैं। यानी कंपनी इस एसयूवी को 5, 6 और 7-सीटर लेआउट में बेच रही है। इसके अलावा नई महिंद्रा एक्सयूवी700 के साथ कई नए फीचर्स भी मिले हैं जिनमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल है। ये एसयूवी शानदार फीचर्स से लोडेड है और सेफ्टी के मामले में भी बहुत जोरदार है।

कितनी दमदार है XUV700

महिंद्रा एक्सयूवी700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कुल मिलाकर इस पैसा वसूल एसयूवी के टॉप मॉडल की बुकिंग पर ही आपको 2 महीने की वेटिंग दी जाएगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article