महिंद्रा ने भारत में हाल ही में BE 6 का खास Formula E एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹23.69 लाख से शुरू होती है। यह एडिशन महिंद्रा की मोटरस्पोर्ट जर्नी और Formula E में हासिल की गई उपलब्धियों के जश्न के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस एडिशन में डिजाइन, फीचर्स और एक्सक्लूसिव एस्थेटिक्स के मामले में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे रेगुलर BE 6 से बिल्कुल अलग बनाते हैं। आइए जानते हैं...
नया बंपर डिजाइन
Formula E एडिशन के फ्रंट और रियर बंपर्स को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। ये अब पहले से ज्यादा रग्ड और एग्रेसिव नजर आते हैं। स्टांस पहले से ज्यादा स्पोर्टी हो चुका है और फ्रंट की ऊंचाई थोड़ी बढ़ाई गई है, जिससे इसका लुक ज्यादा मस्कुलर दिखाई देता है।
नए हेडलैम्प्स
इस एडिशन में सर्कुलर प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से काफी अलग पहचान देते हैं। ऊपर की तरफ स्लिम LED DRLs लगी हैं, जो SUV को एक मॉडर्न और स्टनिंग अपील देती हैं।
Orange एक्सेंट्स वाला शानदार इंटीरियर
केबिन में Firestorm Orange थीम इस्तेमाल की गई है। स्टीयरिंग, कंट्रोल्स, स्ट्रैप्स पर ऑरेंज एक्सेंट्स इसे रेसिंग वाइब देते हैं। इसके अलावा, वायरलेस चार्जिंग, ट्रांसलूसेंट डोर इंसर्ट, रेस-स्टाइल स्टार्ट/स्टॉप फ्लैप और एक्सटीरियर इंजन साउंड जैसे फीचर्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं।
FIA ब्रांडिंग
ब्रांड motorsport DNA को उजागर करने के लिए इसमें FIA x Formula E बैज, सीटों और डैशबोर्ड पर लोगो और FIA-ब्रांडेड सीट बेल्ट्स दिए गए हैं। यह एडिशन को एक कलेक्टर एडिशन जैसा प्रीमियम फील देता है।
लिमिटेड एडिशन- सिर्फ 999 यूनिट्स
रेगुलर BE 6 अनलिमिटेड प्रोडक्शन में है, लेकिन Formula E एडिशन की केवल 999 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। इस वजह से यह एक रयर और एक्सक्लूसिव मॉडल बन जाता है।
पावर और परफॉर्मेंस
इस एडिशन में दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 282 bhp की पावर और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
0-100 km/h- सिर्फ 6.7 सेकंड में
टॉप स्पीड- 202 km/h
79 kWh बैटरी
500km की रियल-वर्ल्ड रेंज
