Mahindra कारों की बिक्री में आया उछाल, 9 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुई गिनती

Mahindra Auto Sales Growth: महिंद्रा ने अगस्त की बिक्री में 9 फीसदी का उछाल दर्ज किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की अगस्त में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 76,755 इकाई हो गई। मोटर वाहन विनिर्माता की अगस्त 2023 में थोक बिक्री 70,350 इकाई रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा की बिक्री में आया उछाल
  • अगस्त में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • कंपनी ने बेची 76,755 गाड़ियां

Mahindra Auto Sales Growth: अगस्त 2024 में वाहनों की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं और इसमें ज्यादातर कंपनियों ने बिक्री में गिरावट दर्ज की है। लेकिन महिंद्रा ने जुलाई की बिक्री के मुकाबले अगस्त में बेहतर प्रदर्शन किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की अगस्त में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 76,755 इकाई हो गई। मोटर वाहन विनिर्माता की अगस्त 2023 में थोक बिक्री 70,350 इकाई रही थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बयान में कहा, घरेलू बाजार में बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 43,277 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 37,270 इकाई थी।

Mahindra Auto Sales Growth

महिंद्रा ने जुलाई की बिक्री के मुकाबले अगस्त में बेहतर प्रदर्शन किया है

बढ़ा कंपनी का निर्यात

कंपनी का कुल निर्यात अगस्त में 26 प्रतिशत बढ़कर 3,060 इकाई हो गया, जो एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 2,423 इकाई था। एमएंडएम के अनुसार, अगस्त में उसकी ट्रैक्टर की कुल बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 21,917 इकाई रही, जो अगस्त 2023 में 21,676 इकाई थी। हालांकि कंपनी को आने वाले महीनों में इस सेगमेंट की बिक्री में बेहतरी की उम्मीद है।

End of Feed