Maruti Suzuki Jimny 5-Door: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी ‘जिम्नी फाइव-डोर’ (Jimny 5-Door) को पहली बार जापानी बाजार में पेश किया है। भारत में गुरुग्राम स्थित प्लांट में निर्मित इस एसयूवी की बिक्री 30 जनवरी 2025 से जापान में शुरू कर दी गई है। यह मॉडल जापान में तीन-डोर जिम्नी के बाद अब फाइव-डोर वर्जन के रूप में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
जिम्नी 5 डोर मॉडल।
‘मेड इन इंडिया’ जिम्नी जापान में लॉन्च
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, हिसाशी ताकेउची ने कहा कि, "भारत में बनी जिम्नी 5-डोर को जापान में पेश किए जाने से हमारी वैश्विक स्तर की विनिर्माण क्षमता का पता चलता है।"
सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के घरेलू बाजार में यह दूसरी भारतीय एसयूवी है जिसे इस वित्त वर्ष में पेश किया गया है। इससे पहले अगस्त 2024 में Fronx को जापान में लॉन्च किया गया था।
वैश्विक बाजार में बढ़ रही है मांग
मारुति सुजुकी ने पहले ही मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में Jimny 5-Door की बिक्री शुरू कर दी थी। अब इसे जापान में भी बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि जापानी ग्राहक भी इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना बाकी देशों में मिल रहा रिस्पॉन्स।
Jimny 5-Door की खासियतें
जिम्नी फाइव-डोर में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन. 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ड्राइवट्रेन ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD), डिजाइन 3-डोर की तुलना में लंबा और अधिक स्पेस वाला मॉडल मिलता है। यह एडवांस सेफ्टी फीचर्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी लैस है।
