Hero Karizma XMR 210: हीरो मोटोकॉर्प ने ऑटो एक्सपो 2025 () में 2 स्कूटर्स और 2 बाइक्स को लॉन्च कर अपनी धाक जमाई थी। अब खबर आ रही है कि हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही अपनी नई बाइक, हीरो करिज्मा XMR 210 के कॉम्बैट एडिशन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत को दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट माना जाता है और हीरो मोटोकॉर्प कथित तौर पर दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट मानी जाती है। आइये जानते हैं कि नई हीरो करिज्मा XMR 210 में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है?
हीरो करिज्मा XMR 210: इंजन और कीमत
हीरो करिज्मा XMR 210 का कॉम्बैट एडिशन एक स्पेशल एडिशन होगा। कॉम्बैट एडिशन की शुरुआत हीरो जूम 110 स्कूटर से हुई थी और अब कंपनी की नई बाइक में भी आपको कॉम्बैट एडिशन की झलक देखने को मिलेगी। हीरो करिज्मा XMR 210 कॉम्बैट एडिशन में स्टैण्डर्ड मॉडल में ऑफर किया जाने वाला इंजन ही दिया जाएगा जो 25.5 हॉर्सपावर और 20nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। हीरो करिज्मा XMR 210 के स्टैण्डर्ड मॉडल की शुरुआती कीमत भारत में 1.81 लाख रुपये है। चूंकि नए कॉम्बैट एडिशन में आपको जबरदस्त ग्राफिक्स भी देखने को मिलते हैं, इसलिए इसकी कीमत स्टैण्डर्ड मॉडल के मुकाबले और अधिक हो सकती है।
हीरो करिज्मा XMR 210: क्या कुछ होगा खास और नया
हीरो करिज्मा XMR 210 कॉम्बैट एडिशन में फाइटर जेट वाले जबरदस्त ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं जिनकी बदौलत यह बाइक दिखने में बेहद जबरदस्त लगती है। नए कॉम्बैट एडिशन वाली बाइक में 41mm के USD फॉर्क देखने को मिलते हैं और साथ ही बड़े डिस्क ब्रेक और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही बाइक में LED प्रोजेक्टर सेटअप वाला लाइटिंग फीचर भी देखने को मिलता है।
