ऑटो न्यूज़

जापान में छाई मेड-इन-इंडिया होंडा एलिवेट, JNCAP क्रैश टेस्ट में मारी 5 स्टार की बाजी

Honda Elevate: होंडा कार्स इंडिया के इस प्लांट में होंडा अमेज, जैज, डब्ल्यूआर-वी और न्यू जनरेशन सिटी जैसी कारों को निर्मित किया जाता है। जेएनसीएपी इवैल्यूशन- 2024 के तहत इस मॉडल ने 193.8 में से कुल 176.23 पॉइंट्स स्कोर किए, जो इंटरनेशनल क्रैश सेफ्टी असेसमेंट को लेकर एक मजबूत शुरुआत है।

Image

Honda Elevate Crash Test

Honda Elevate: भारत में मैन्युफैक्चर और जापान सहित दुनिया के दूसरे बाजारों में निर्यात की जाने वाली मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट को जापान न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (जेएनकेएपी) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग दी गई है। कार के लॉन्च के बाद यह इसका पहला सुरक्षा से जुड़ा मूल्यांकन है। भारत में इस मॉडल को होंडा के राजस्थान स्थित तापुकारा प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जाता है और जापान में इसे डब्ल्यूआर-वी के नाम से बेचा जाता है।

होंडा कार्स इंडिया के इस प्लांट में होंडा अमेज, जैज, डब्ल्यूआर-वी और न्यू जनरेशन सिटी जैसी कारों को निर्मित किया जाता है। जेएनसीएपी इवैल्यूशन- 2024 के तहत इस मॉडल ने 193.8 में से कुल 176.23 पॉइंट्स स्कोर किए, जो इंटरनेशनल क्रैश सेफ्टी असेसमेंट को लेकर एक मजबूत शुरुआत है।

प्रिवेंटिव सेफ्टी टेस्ट में होंडा एलिवेट ने 85.8 में से 82.22 स्कोर हासिल किया है। वहीं, क्रैश सेफ्टी में इस कार को 100 में से 86.01 पॉइंट्स मिले हैं। इसके अलावा, कार को ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट में 5 में से 5 पॉइंट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी कॉल सिस्टम में 8 में से 8 पॉइंट मिले हैं।

होंडा एलिवेट ने पेडेस्ट्रियन सेफ्टी टेस्ट के सिर और पैर की सुरक्षा में क्रमशः लेवल 4/5 और लेवल 5/5 पाया है। होंडा के इस मॉडल में लेवल 2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम सूट दिए गए हैं, जिसमें क्रैश मिटिगेशन ब्रेक सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट सिस्टम, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और टॉप ट्रिम्स में कई दूसरे फीचर्स मौजूद हैं।

कार में 6 एयरबैग, एनर्जी-एब्जॉर्बिंग फ्रंट प्री-टेंशनर सीट बेल्ट, आईएसओएफआईएक्स कंपैटिबल रियर साइड सीट और कई दूसरे फीचर्स स्टैंडर्ड के तौर पर दिए गए हैं। होंडा एलिवेट को कंपनी चार वेरिएंट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश करती है। होंडा एलिवेट की कीमत 11.91 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article